फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sunderkand took place at temples, Prasad was distributed in Bhandara

Aligarh News: मंदिरों पर हुआ सुंदरकांड, भंडारे में हुआ प्रसाद वितरण, निकली भगवान राम की शोभा यात्रा

Mon, 22 Jan 2024 09:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 09:01 PM IST
सार

अलीगढ़ के  गभाना कस्बे में मंदिरों सहित जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ हुआ। रास्तों पर भंडारे का प्रसाद बांटा गया। दुकानों-मकानों के आगे सड़कों पर आतिशबाजी जलाई। ग्वालरा स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर से कलश सहित भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
Sunderkand took place at temples, Prasad was distributed in Bhandara
पातालेश्वर महादेव मंदिर से कलश सहित भगवान राम की शोभायात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बीच गभाना कस्बे में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिरों सहित जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ हुआ। रास्तों पर भंडारे का प्रसाद बांटा गया। शाम से लोगों ने दुकानों-मकानों के आगे सड़कों पर आतिशबाजी जलाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

कामेश्वर महादेव मंदिर में चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह, रवि सारस्वत, अनिल सारस्वत, भुवनेश कुमार सिंह, देवकी नंदन पांडे, शिवकांत रावत, अनिल प्रधान, राजकुमार डिश आदि ने सुंदरकांड का पाठ किया। प्राचीन शिव मंदिर में सुंदरकांड के साथ हवन हुआ। जिसमें नीरज गुप्ता, भोला वर्मा, रोहित वर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, संजू कश्यप, अतुल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, जीतू शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन
ग्वालरा स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर से कलश सहित भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। रात में 11 हजार दीपकों से दीपोत्सव मनाया गया। जिसमें ग्राम प्रधान पति सतेंद्र सिंह भोला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह, अरविंद सिंह, चेतन सिंह, बेनी सिंह मौजूद रहे। जीटी रोड पर नीरज सिंह, पम्मी सिंह, सुनील सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर ने प्रसाद वितरण किया। जिसमें कालीचरन माहौर, जितेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, हेमंत शर्मा मौजूद रहे।  प्राचीन दुर्गा मंदिर पर सुशील वशिष्ठ, पंकज कौशिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख यशपाल माहौर, बिट्टू सुनार, हरीश माहेश्वरी, पदमपाल माहौर आदि सेवारत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed