फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sundar jewelers got threat

अलीगढ़ः अब सुंदर ज्वैलर्स काे मिली धमकी

Fri, 09 Apr 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sundar jewelers got threat
महानगर के सारसौल इलाके के बहुचर्चित सुंदर ज्वैलर्स शोरूम के स्वामी सुंदर वर्मा को फोन पर धमकी मिली है। उन्हें एक सप्ताह में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को धमकी दी गई है। अभी खुद ज्वैलर्स व पुलिस यह नहीं समझ पाई है कि धमकी क्यों और किसने दी है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि इसी ज्वैलर्स के शोरूम को मास्क लगाकर आए बदमाशों ने लूटा था और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सुंदर वर्मा ने बताया है कि उनके मोबाइल पर बुधवार को धमकी भरा फोन आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर बात नहीं मानी गई तो एक सप्ताह में गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। वह लोग क्या बात मनवाना चाहते हैं और कौन लोग हैं, इस विषय पर खुद सुंदर कुछ नहीं समझ पा रहे हैं। वे इस संबंध में बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी देहात से मिले थे। मामले में बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन के अनुसार यह सर्विलांस की मदद से पता कराया जा रहा है कि धमकी देने वाले कौन लोग हैं। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। बता दें कि सुंदर ज्वैलर्स के यहां 11 सितंबर को मास्क लगाकर बदमाश लूट कर ले गए थे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी। बाद में नोएडा के खोड़ा में तीनों बदमाश सौरभ कालिया, रोहित व मोहित निवासीगण सोफा खेड़ा खैर पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed