फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sudheer join RLD

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर रालोद में शामिल

Sat, 29 May 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sudheer join RLD
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह आखिरकार रालोद में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को श्रीखेरेश्वर धाम मंदिर के पास खैर हाईवे पर बने फार्म हाउस में हुए कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। रालोद के प्रदेश संगठन मंत्री राज कुमार सागवान, बृज क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष बदन सिंह, खैर के पूर्व रालोद विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी का पटका पहनाया। सुधीर सिंह के साथ कुछ और लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। रालोद-सपा गठबंधन ने जिला पंचायत के सदन में 22 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है, ऐसे में सुधीर सिंह के शामिल होने से इस खेमे की मजबूती और बढ़ गई है। वहीं इस राजनीतिक उलटफेर पर भाजपा की नजरें टिकी हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि इससे बहुत फर्क नहीं पड़ेगा। जिला पंचायत के सदन में बहुमत का आंकड़ा उनके पक्ष में ही है। जब मौका आएगा तो वो इसको साबित कर देंगे। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कहा कि सभी घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है, पार्टी भी अपना फैसला जल्द करेगी।
विज्ञापन

रालोद में शामिल होने के बाद सुधीर सिंह ने मीडिया से कहा कि वह काफी दिनों से सक्रिय राजनीति में हैं। लगभग 15 साल गुजर गए हैं। वर्ष 2012 में वह जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। अब किसी दल में शामिल होना चाहते थे। रालोद उनके घर की पार्टी ही है। जहां अपनत्व है, इसलिए वह इसमें शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि रालोद वर्तमान में किसान, नौजवान, व्यापारियों, मजदूरों की पार्टी है। जयंत चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। गुजरे छह महीने में पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत की है। वह भी पार्टी को मजबूत करेंगे। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी अलीगढ़ में दोबारा से अपनी धाक जमा सके। ये पूछने पर कि इससे उनकी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी मजबूत हो रही है..? सुधीर ने कहा कि ये आने वाले वक्त में तय होगा।
विज्ञापन

रालोद-सपा के गठबंधन के पास 22 सदस्यों का समर्थन होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के सदन में जब बहुमत सिद्ध करना होगा। उस वक्त सब पता चलेगा। अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। ये दोनों पार्टियों के आला नेता तय करेंगे। सुधीर ने कहा कि उनके साथ कई निर्दलीय साथी हैं। सब मिलजुल कर जिला पंचायत के सदन में बहुमत साबित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि सपा की ओर से वरिष्ठ सपा नेता संजय यादव की पत्नी अर्चना यादव भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। अभी तक सपा रालोद के गठबंधन से उनके नाम पर ही चर्चा हो रही थी, अब सुधीर सिंह के आने के बाद से इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में संजय यादव ने कहा है कि अध्यक्ष पद के लिए फैसला दोनों पार्टियों के आला नेता करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सपा का अगला कदम क्या रहेगा..? क्योंकि सपा के बिना रालोद के पास बहुमत होता नहीं दिख रहा है। वहीं संजय यादव के बीमार होने के बाद से सपा का खेमा कुछ कहने की स्थिति में नहीं आ सका है। गौर हो कि चौ. अजित सिंह के निधन के बाद से कई लोग रालोद की ओर मुड़ रहे हैं,ये वह लोग हैं, जो पार्टी में जुड़ना चाहते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो सका था।
सुधीर से रालोद मजबूत होगी : सागवान
अलीगढ़। खैर बाईपास फार्म हाउस पर शुक्रवार को कई लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इसमें खैर के पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश तोमर, संजीव कुमार कीलपुर, दीपक प्रधान, बृजेश कुमार प्रेमपुर, वीरपाल दिवाकर आदि शामिल थे। रालोद के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सागवान ने कहा कि सुधीर सिंह के आने से पार्टी को उर्जा मिलेगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी मजबूत होगी। बृज क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष बदन सिंह ने सभी नए साथियों को पार्टी का पटका ओढ़ा कर स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कहा कि पार्टी का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर रणधीर सिंह प्रधान, कुलदीप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रामबहा दुर सिंह, मनु चौधरी, डा. हरचन सिंह आदि शामिल रहे।
भाजपा पर नहीं कोई फर्क : जिलाध्यक्ष
अलीगढ़। सुधीर सिंह-रालोद-सपा गठबंधन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने कहा है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा के पास भी बहुमत का आंकड़ा है। जब सदन में सिद्ध करना होगा तो पता चलेगा। भाजपा अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए पहले दिन से ही सक्षम है। बहुमत के लिए सभी जरूरी संख्याबल भी है।

सपा आलाकमान तय करेगा : गिरीश यादव
अलीगढ़। सुधीर सिंह-रालोद-सपा गठबंधन में अब सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार अर्चना यादव को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि उनकी स्थिति बहुत मजबूत है। बाकी आलाकमान की बैठक में तय होगा। अर्चना यादव ही सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed