फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suddenly he fell, the buggy passed over him and he died

Aligarh News: अचानक गिरा, ऊपर से निकल गई बुग्गी, मौत

Wed, 02 Apr 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Suddenly he fell, the buggy passed over him and he died
मंगलवार की सुबह ईंट भट्ठे से ईंट लादकर ले जा रहा बुग्गी चालक अचानक नीचे गिरा। उसके ऊपर से बुग्गी निकल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



कोतवाली खैर के गांव कुंवरपुर निवासी बच्चू सिंह (45) पुत्र सोहन सिंह गांव गिडौरा स्थित ईंट भट्ठे पर अपनी बुग्गी से ईंट ढुलाई का काम करते थे। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बुग्गी में ईंटें लादकर भट्ठे के भंडारण क्षेत्र में जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह नीचे गिरे और उनके ऊपर से बुग्गी निकल गई।



हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही वहां मौजूद लोग तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर परिवार वाले रोते हुए सीएचसी पहुंचे। सूचना पर गोंडा पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्चू सिंह दो भाइयों में बड़े थे। वह अपने पीछे पत्नी ममता, पुत्र सोनू, चार बेटियों सहित पिता सोरन, भाई मुकेश को रोता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन






मैक्स की टक्कर लगने से बुग्गी टूटी, चालक घायल
लोधा। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव अटलपुर के पास मैक्स गाड़ी ने ईंटों से भरी बुग्गी में टक्कर मार दी। इससे बुग्गी टूट गई और बुग्गी चालक घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अमरपुर नहरा निवासी जितेंद्र के अनुसार वह ईंट भट्ठों पर अपनी बुग्गी से ईंटें ढोने का काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर कच्ची ईंटें बुग्गी में लादकर ईंट भट्ठे के भंडारण क्षेत्र में जा रहे थे। गांव अटलुपर के पास पहुंचे तभी खैर की तरफ से आई तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे बुग्गी टूट गई और वह घायल हो गए। पुलिस ने मैक्स गाड़ी सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed