फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students were taken hostage and beaten up, again beaten up when they went to the police station

Aligarh News: छात्रों को बंधक बनाकर पीटा, थाने जाने पर दोबारा पीटा

Thu, 03 Aug 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 03 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Students were taken hostage and beaten up, again beaten up when they went to the police station
साधु आश्रम क्षेत्र के एक बंद ईंट भट्ठे पर तीन लड़कों ने एक माह पहले दो छात्रों को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा और जेब में रखे फीस के आठ हजार रुपये छीन लिए। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पीड़ित लगातार थाने जा रहे हैं। उधर उनके थाने जाने पर मंगलवार को आरोपियों ने दोबारा पीड़ित छात्रों को पीटा। उधर एक माह पूर्व हुई पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, तब थाना पुलिस ने मंगलवार की घटना में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन




बड़ा गांव उखलाना निवासी भवानी प्रसाद पुत्र हरिओम सिंह के अनुसार 30 जून को दोपहर बाद करीब तीन बजे वह अपने साथी पिंटू चौहान के साथ आईटीआई का प्रवेश शुल्क जमा करने खेड़ा खुर्द गांव निवासी प्रतुल पंडित के पास साधु आश्रम जा रहे थे।
विज्ञापन




साधुआश्रम के निकट बंद ईंट भट्ठे के पास पहले से मौजूद गोविंद व देव पुत्रगण पवनवीर और जितेंद्र पुत्र नेत्रपाल उन दोनों को खींचकर भट्ठे पर ले गए। वहां गमछे से बांधकर बेल्ट और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। जेब में रखे फीस के आठ हजार रुपये छीन लिए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





पीड़ितों के अनुसार गोविंद और देव के पिता रेलवे पुलिस में हैं। दोनों थाने के इर्द-गिर्द ही मौजूद रहते थे। इस पर एक जुलाई को अलीगढ़ से रजिस्टर्ड डाक के जरिये शिकायत की। इस पर थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 27 जुलाई को दोबारा तहरीर ली, फिर भी कार्रवाई नहीं की। उधर आरोपियों को थाने की जानकारी हुई तो उन्होंने मंगलवार की शाम पिंटू चौहान को दोबारा पीटा। पीड़ितों के अनुसार आरोपियों पर कार्रवाई न होने से उनके साथ ही परिवार के लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed