{"_id":"6aff6a905fe31fadd4022abc","slug":"students-speeding-along-without-helmets-aligarh-news-c-2-1-gur1003-1114935-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अभियान सड़क सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अभियान सड़क सुरक्षा
विज्ञापन
बिना हेलमेट के बाइक चलाते छात्र।
- फोटो : samvad
जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता पखवाड़ा (16 से 30 नवंबर तक ) मनाया जा रहा है। इसमें दोपहिया वाहन सवारों को हेलमेट लगाने और रफ्तार को नियंत्रित रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार दोपहर लगभग एक बजे रामघाट रोड स्थित शंकर विहार कॉलोनी के पास जब स्कूलों की छुट्टी हुई तो दोपहिया वाहनों पर सवार कई छात्र-छात्राएं बिना हेलमेट के दिखे। वाहन भी तेज रफ्तार में दौड़ाए जा रहे थे। यह नजारा देखकर कहीं से भी यह प्रतीत नहीं हो रहा था कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है और लोग खुद की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इस दौरान लगभग 200 दोपहिया वाहन गुजरे, जिसमें आधे से अधिक बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे।
खास बात ये रही कि यहां पर यातायात पुलिस का कोई कर्मी नहीं दिखा। सभी बेरोकटोक गुजर रहे थे। ओजोन सिटी रोड, तालानगरी की ओर रामघाट रोड और क्वार्सी चौराहे तक यही मंजर दिख रहा था। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी के बाद टेंपो से घर जाने वाले विद्यार्थियों की मजबूरी भी दिखाई दी, इन ऑटो में भी विद्यार्थियों को ठूंस ठूंस कर भरा गया था। कई विद्यार्थी पीछे की ओर भी बैठे थे। स्कूल संचालक और अभिभावक भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि हर रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। कई लोग घायल हो रहे हैं और कई की जान भी जा रही है। यातायात पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पखवाड़ा अभी चल रहा है। शंकर विहार में भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।