{"_id":"614b783c8ebc3eff694ef879","slug":"students-reached-proctor-s-office-demanding-to-open-library-in-amu-city-office-news-ali2738965149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर छात्र प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर छात्र प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे
विज्ञापन
एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय पर ज्ञापन देते हुए छात्र।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं संचालित किए जाने के लिए लाइब्रेरी के बाहर अलग तरीके से विरोध करने के बाद प्रॉक्टर कार्यालय में छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया। छात्रों ने फिर से एक ज्ञापन प्रॉक्टर कार्यालय को सौंपा है। जिसमें पुस्तकालय, सेमिनार पुस्तकालय को खोलने की मांग की गई। साथ ही वाई-फाई की सुविधा भी शुरू करने के लिए कहा है। छात्रों ने कहा कि टीकाकरण का प्रमाणपत्र देने के बाद छात्रों को पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं के लिए अनुमति दे दी जाए।
छात्रों ने दावा किया कि प्रॉक्टर कार्यालय की टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि पुस्तकालय, वाई-फाई की सुविधा और रिसर्च लैब जल्द ही खोल दी जाएंगी। अगर यह वायदे पूरे नहीं किए गए तो छात्र अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। छात्र इससे पहले कुलपति, डीन ऑफ आर्ट फैकल्टी और कंप्यूटर सेंटर निदेशक को भी ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
कार्यालय पर कुछ छात्र आए थे। मौजूदा समय में सरकार की ओर से कोई नई गाइडलाइन नहीं आई है। जिससे विश्वविद्यालय परिसर को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए खोलना संभव नहीं हो पा रहा है। हम चाहते हैं कि छात्रों की पढ़ाई भी ऑफलाइन तरीके से हो और परीक्षाएं भी। शैक्षिक सत्र के बीच में ही व्यवस्था को बदल कर असहज स्थिति छात्रों के लिए नहीं बना सकते।
विज्ञापन
- डॉ. सैयद अली नवाज जैदी डिप्टी प्रॉक्टर एएमयू