फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students protesting against the written exam blocked the road in Aligarh

अलीगढ़ में छात्रों का हंगामा: सड़क का किया घेराव, लिखित परीक्षा का कर रहे जमकर विरोध

Mon, 30 Sep 2024 03:30 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 03:30 PM IST
सार

अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप राज विवि में छात्रों ने घेराव कर सड़क जाम कर दी। सभी छात्र लिखित परीक्षा का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Students protesting against the written exam blocked the road in Aligarh
लिखित परीक्षा के विरोध में लॉ छात्रों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेन्द्र प्रताप राज विवि का सोमवार को डीएस, एसवी कॉलेज विधि विभाग के छात्रों ने घेराव कर सड़क जाम कर दिया। छात्र विवि द्वारा कराए जा रहे लिखित परीक्षा का विरोध कर रहे है। छात्र इससे पहले भी दो बार विवि कार्यालय पर धरना दे चुके हैं। तब छात्रों को आश्वासन देकर लौटा दिया गया था।

विज्ञापन


सोमवार को रणनीति के तहत छात्रों ने विवि का घेराव किया। जब कोई अधिकारी मिलने नहीं आया तो बाहर निकलकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस और एलआईयू की टीम मौके पर आ गयी।
विज्ञापन


पुलिस ने समझाने की कोशिश की। पर छात्र लिखित आदेश पर धरना खत्म करने की मांग की। रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार यादव छात्रों को समझाने आये तो उन्हें भी लौटा दिया। रजिस्ट्रार भी पुलिस के साथ मूक दर्शक बन सड़क पर खड़े रहे। मौके पर एसीएम और एएसपी की टीम मौजूद है। छात्र हटने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed