{"_id":"2047c0aefa6b2ddd72da0e1d76646b42","slug":"students-protest-for-university-in-aligarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के पास 350 करोड़ हों तो बने विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के पास 350 करोड़ हों तो बने विवि
अलीगढ़
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय से आजिज आ चुके मंडलभर के छात्र अलीगढ़ में नया विश्वविद्यालय की मांग को लेकर आंदोलित हैं। यह आंदोलन दिन-प्रतिदिन विस्तार ले रहा है। विश्वविद्यालय संघर्ष के मोर्चा के बैनर तले छात्र सत्ता- विपक्ष सभी दलों के विधायकों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे वाले दिन भूख हड़ताल तक की चेतावनी दे दी है। बावजूद इसके विश्वविद्यालय की स्थापना आसमान से तारे तोड़ने जैसी लग रही है। इस मांग के लिए 350 करोड़ रुपये चाहिए और सरकार सदन में कह चुकी है कि अभी उसके पास पैसा नहीं है।
रालोद विधानमंडल दल के नेता ठा. दलवीर सिंह का कहना है कि वह तीन साल में नौ बार यूनिवर्सिटी का मामला उठा चुके हैं, लेकिन सरकार बजट न होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
19 अगस्त 2014 को विधायक के सवाल के जवाब में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मुरली मनोहर लाल ने बताया है कि सिद्धार्थ नगर और इलाहाबाद में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी है। पैसे की कमी के कारण विश्वविद्यालय रहित मंडलों में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाना संभव नहीं है।