फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students protest for scholarship

Raja Mahendra Pratap Singh University: छात्रवृत्ति के लिए फिर हंगामा, बिजली काटी, पुलिस से हुई नोकझोंक

Sat, 21 Jun 2025 06:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 06:44 PM IST
सार

विवि परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि  छात्रवृत्ति का प्रकरण शासन तक पहुंच गया है। छात्रवृत्ति पोर्टल खुलेगा, वैसे ही छात्रवृत्ति प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
Students protest for scholarship
विवि परिसर में हंगामा करते छात्र-छात्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पिछले कई दिनों से अनुसूचित जाति की छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी है। 21 जून को फिर छात्रवृत्ति की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह (आरएमपीयू) में डेढ़ घंटे तक हंगामा किया और बिजली काट दी। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अफसर गर्मी से बिलबिला उठे। हंगामे के दौरान विद्यार्थियों की पुलिस नोकझोंक भी हुई। जिले में करीब 3500 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

 
दोपहर 12 बजे लोधा-पलवल मार्ग स्थित विश्वविद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों ने विवि के अफसरों से पूछा कि एससी वर्ग की छात्रवृत्ति उनके खाते में कब पहुंचेगी, जिस पर अफसर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कि छात्रवृत्ति का मामला शासन तक पहुंच गया है। पोर्टल खुलने के बाद ही छात्रवृत्ति की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। यह बात सुनते ही विद्यार्थी आक्रोशित हो गए। उन्होंने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय में भी हंगामा काटा। इसी बीच विद्यार्थियों ने तार खींच लिए और स्विच बोर्ड से आपूर्ति से ठप कर दी। विवि परिसर में अंधेरा छा गया। कार्यालय में पंखे और एसी बंद हो गई। गर्मी से अफसर-कर्मचारी परेशान हो गए। हंगामे की खबर पर लोधा पुलिस और एसडीएम कोल भी पहुंच गईं। पुलिस ने विद्यार्थियों को हंगामा न करने की बात कही, जिस पर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। दोपहर 1:30 बजे तक हंगामा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कोल  महिमा राजपूत ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के संबंध में उच्चाधिकारियों से बात करने और एक सप्ताह में समस्या का समाधान कराने आश्वासन दिया है। इसके बाद दोपहर 3 बजे तक विवि परिसर में विद्यार्थी धरने पर बैठे रहे। इससे पहले 16 जून को भी विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए विवि परिसर में हंगामा किया और अलीगढ़-पलवल मार्ग को आधे घंटे तक जाम कर दिया था। वहीं, कलेक्ट्रेट पर विद्यार्थियों ने हंगामा किया था। 

छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों ने विवि परिसर में हंगामा किया। दरअसल, छात्रवृत्ति का प्रकरण शासन तक पहुंच गया है। छात्रवृत्ति पोर्टल खुलेगा, वैसे ही छात्रवृत्ति प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। -धीरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक, आरएमपीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed