{"_id":"62f169e707f01f03b324109c","slug":"students-protest-at-bab-e-syed-against-the-suspension-aligarh-news-ali2978093137","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: निलंबन के विरोध में छात्रों का बाब-ए-सैयद पर धरना, कुलपति के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: निलंबन के विरोध में छात्रों का बाब-ए-सैयद पर धरना, कुलपति के खिलाफ की नारेबाजी
Tue, 09 Aug 2022 09:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:00 AM IST
सार
पिछले दिनों फायरिंग के मामले में छात्र फरहान व आतिफ को निलंबित कर दिया गया है। दोनों छात्र घायल हैं, जिनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इन दोनों को इंतजामिया ने अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्र फरहान व आतिफ के निलंबन के विरोध में सोमवार देर शाम बाब-ए-सैयद बंद करके छात्र धरने पर बैठ गए। कुलपति के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। हालांकि, प्रॉक्टोरियल टीम के आश्वासन के बाद धरना खत्म हो गया।
विज्ञापन
पिछले दिनों फायरिंग के मामले में छात्र फरहान व आतिफ को निलंबित कर दिया गया है। दोनों छात्र घायल हैं, जिनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इन दोनों को इंतजामिया ने अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया था। निलंबन के विरोध में आए छात्रों ने बाब-ए-सैयद बंद करके धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि जब घटना हुई थी, तब दोनों छात्र मौके पर नहीं मौजूद थे। फिर भी उन्हें निलंबित कर दिया गया है। अगर निलंबित छात्र मौके पर थे तो इसका सीसीटीवी फुटेज इंतजामिया दिखाए, वर्ना इनका निलंबन वापस लिया जाए। इंतजामिया अपनी नाकामी छिपा रही है। मौके पर पहुंची प्रॉक्टोरियल टीम ने कहा कि जांच चल रही है। अगर वह दोषी नहीं पाए गए तो निलंबन वापस हो जाएगा। इसके बाद छात्रों ने अपना धरना खत्म कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन