{"_id":"6160a2068ebc3e25e07bcf76","slug":"students-jammed-ramghat-road-city-office-news-ali2752613117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः फेल छात्राओं ने जाम की रामघाट रोड, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः फेल छात्राओं ने जाम की रामघाट रोड, हंगामा
विज्ञापन
छात्राओं द्वारा लगाये गये जाम में हाथ जोड़कर जाने के लिए बोलती युवती ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाराम (टीआर) कन्या महाविद्यालय की बीएससी व बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष में फेल छात्राओं ने शुक्रवार की दोपहर रामघाट रोड पर जाम लगा दिया। महाविद्यालय गेट के सामने छात्राएं सड़क पर बैठ गईं। इससे रामघाट रोड पर लंबा जाम लग गया। धूप व गर्मी होने के चलते कई छात्राएं बेहोश हो गईं। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। करीब डेढ़ घंटे जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएससी व बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर हुई थीं। परीक्षा परिणाम बीते दिनों जारी हुआ था। टीआर कन्या महाविद्यालय की करीब 40 फीसदी छात्राएं बीएससी व बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष में फेल हो गई हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे महाविद्यालय की छात्राओं ने फेल किए जाने और दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। महाविद्यालय गेट के सामने रामघाट रोड पर छात्राएं बैठ गईं। विश्वविद्यालय व प्राचार्या डॉ. लकी गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। इस दौरान रामघाट रोड पर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने आंदोलनकारी छात्राओं को जाम खोलने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रहीं। इसी बीच कुछ छात्राएं धूप व गर्मी से बेहोश हो गईं। इसके बाद पुलिस ने छात्राओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। करीब डेढ़ घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका। जाम से लोग परेशान रहे। वहीं, शाम को एसीएम द्वितीय अंजुम बी ने फेल हुई छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी।
छात्राएं बोलीं
- कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के बजाय दोबारा परीक्षा देने की अनुमति दी जाए। - सरिता, बीएससी द्वितीय वर्ष
- जिस तरह इंटर के विद्यार्थियों को पास कर दिया गया है, वैसे ही सबको पास करें। - अंजलि, बीएससी द्वितीय वर्ष
- इतना खराब परीक्षा परिणाम आया है। इसलिए दोबारा परीक्षा होनी चाहिए। - लवली, बीए द्वितीय वर्ष
- परीक्षा परिणाम खराब होने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। - कोमल, बीए द्वितीय वर्ष
फेल होने पर छात्राओं ने जाम लगाया था। छात्राएं दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग कर रही हैं। उनसे प्रार्थना पत्र मांगा गया है।
- डॉ. ब्रजरानी शर्मा, मुख्य अनुशासन अधिकारी, टीआर कन्या महाविद्यालय
--
छात्राओं की समस्याओं से डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. लकी गुप्ता, प्राचार्या, टीआर कन्या महाविद्यालय
छात्राओं को जो अंक मिले हैं, उससे संतुष्ट नहीं हैं तो वह महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करा सकती हैं। इसके अलावा, पुनर्परीक्षा की भी व्यवस्था है, जो विश्वविद्यालय के नियमानुसार होगा। जैसी परीक्षा दी है, उसी के हिसाब से अंक आए हैं।
विज्ञापन
- अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
समस्याओं के समाधान के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में विभिन्न समस्याओं के लिए विद्यार्थी आंदोलित हैं। इनकी समस्याओं के समाधान के लिए कुलपति ने उच्च स्तरीय समिति गठित की है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि समिति में विवि के छात्र कल्याण के डीन, विश्वविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी, आरबीएस कॉलेज, आगरा के प्राचार्य, श्री ब्रज बिहारी डिग्री कॉलेज कोसीकलां, मथुरा के प्राचार्य, सहायक कुलसचिव (परीक्षा) होंगे।

जाम लगा रहीं छात्राओं को समझाते इंस्पेक्टर विजय कुमार।- फोटो : CITY OFFICE