फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students got angry after being declared unfit and locked the gate of Habib Hall

Aligarh News: अयोग्य बताने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, हबीब हॉल के गेट पर जड़ा ताला

Wed, 16 Apr 2025 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Students got angry after being declared unfit and locked the gate of Habib Hall
एएम.में विरोध प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : Sanvad
एएमयू के हबीब हॉल में सीनियर हॉल व सीनियर फूड (हॉल में छात्रों के पद) को अयोग्य बताए जाने से नाराज छात्रों ने हॉल के गेट पर ताला जड़ दिया। मंगलवार शाम छह बजे यूनिवर्सिटी के 50-60 छात्रों ने अलीगढ़-मुरादाबाद मार्ग स्थित हबीब हॉल के गेट पर ताला लगा दिया। प्रोवोस्ट के खिलाफ नारेबाजी की। उन पर कमरा गलत तरीके से आवंटित करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन



छात्रों ने कहा कि प्रोवोस्ट ने सीनियर हॉल, सीनियर फूड सहित अन्य पदधारकों (हॉल में छात्रों के दिए जाने वाले पद) को अयोग्य बता दिया है, इससे छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि एक पदधारक अयोग्य हो सकता है, लेकिन सभी ऐसे नहीं हो सकते हैं। प्रोवोस्ट का निर्णय छात्र हित में नहीं है। करीब एक घंटे तक गेट बंद रखा गया। गेट पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का पोस्टर लगा दिया गया। इससे हॉल में आवाजाही बंद हो गई। गेट बंद होने की खबर पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों से भी छात्रों की काफी बहस हुई। तनातनी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि प्रोवोस्ट की कार्यप्रणाली से छात्र नाराज थे। उन्होंने गेट बंद कर दिया था। समझा-बुझाकर गेट खुलवा दिया गया है। छात्रों ने प्रोवोस्ट पर गलत तरीके से कमरा आवंटन का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed