फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students can change subject as per their interest in MA

एमए में अपनी रुचि के अनुसार विषय बदल सकते हैं विद्यार्थी

Tue, 08 Sep 2020 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Students can change subject as per their interest in MA
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और आवासीय इकाइयों में एमए में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम अर्हता में छूट का एलान किया है। अब स्नातक विद्यार्थी एमए में अपनी रुचि के अनुसार विषय को बदल सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को अपनी रुचि के विषय चुनने की स्वतंत्रता दी गई है। जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा का विकास हो सके। इसी को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय ने भी यह फैसला लिया है कि किसी भी संकाय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला विद्यार्थी एमए में प्रवेश ले सकता है। केवल साहित्य में एमए करने वालों के लिए और प्रायोगिक विषयों वाले परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए यह छूट नहीं होगी। बीएससी करने वाला विद्यार्थी राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास आदि विषयों में एमए कर सकता है। मनोविज्ञान में नहीं कर सकता। क्योंकि इसमें प्रायोगिक परीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार आगे की पढ़ाई कर सकेंगे और विश्वविद्यालय की छात्र संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। यह निर्णय सोमवार को आयोजित हुई बैठक में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed