फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students and outsiders clashed during a big feast on Sir Syed Day in AMU

AMU: सर सैयद डे पर हुई बड़ी दावत में छात्र और बाहरी भिड़े, मारपीट-फायरिंग, मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Oct 2024 10:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खां की जयंती पर बड़ी दावत में नदीम तरीन हॉल पर वालिंटियर छात्र आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर काफी संख्या में बाहरी लोग आ गए। छात्रों ने उन्हें रोककर प्रवेश कार्ड दिखाने को कहा। मगर, वे जबरन अंदर जाने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
Students and outsiders clashed during a big feast on Sir Syed Day in AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

17 अक्टूबर की रात को सर सैयद डे पर नदीम तरीन हॉल में हो रही बड़ी दावत में छात्र और बाहरी लोग भिड़ गए। दरअसल इस दावत में शामिल होने के लिए वह लोग भी पहुंच गए थे जिनके पास दावतनामा नहीं था। जब वालिंटियर छात्रों ने इन्हें रोका तो विवाद बढ़ गया। पहले मारपीट हुई और फिर फायरिंग हो गई। जब एएमयू के छात्र इकट्ठा हुए तो बाहरी लोग फरार हो गए। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये एक की पहचान हो गई है।

विज्ञापन


एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खां की 17 अक्टूबर को जयंती मनाई गई थी। इस दिन एएमयू में दिन भर कार्यक्रम हुए। रात को बड़ी दावत का आयोजन किया गया था। इस दावत के लिए एएमयू प्रशासन ने निमंत्रण पत्र बांटे थे। प्रवेश कार्ड भी जारी किए थे। नियम के अनुसार प्रवेश द्वार पर चेकिंग के लिए छात्रों की ड्यूटी लगाई गई थी। रात में नदीम तरीन हॉल पर वालिंटियर छात्र आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी बाइक पर काफी संख्या में बाहरी लोग आ गए। छात्रों ने उन्हें रोककर प्रवेश कार्ड दिखाने को कहा। मगर, वे जबरन अंदर जाने का प्रयास करने लगे। जिनमें कुछ पूर्व छात्र व कुछ बाहरी शामिल थे। आरोप है कि इसी बात पर उन्होंने मारपीट कर दी। जब छात्र एकत्रित होने लगे तो वे फायर करते हुए भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर प्रॉक्टर टीम पहुंच गई। इस पर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा गया तो उसमें शुएब नाम का युवक फायरिंग करता हुआ नजर आया। इसमें एक पूर्व छात्र का नाम भी सामने आया है। मगर, वह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नहीं देखा जा सका। प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली के अनुसार मामले में प्रॉक्टर टीम ने संज्ञान लेकर सुरक्षा गार्ड की ओर से शुएब व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमे को तहरीर थाना सिविल लाइंस भेजी है। जिस पर देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

एएमयू के नदीम तरीन हॉल के गेट पर बृहस्पतिवार देर रात मारपीट व फायर किए जाने की जानकारी मिली है। प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से भेजी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी


कल्चर सेंटर में नाटक के रिहर्सल के दौरान छात्रों में मारपीट
एएमयू के कल्चर सेंटर में नाटक के रिहर्सल के दौरान शुक्रवार देर शाम छात्रों में मारपीट हो गई। इसको लेकर दोनों पक्ष प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गए। जहां देर रात उनके बीच बातचीत जारी थी। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली के अनुसार सर सैयद -डे को लेकर सप्ताह भर तक विभिन्न आयोजन होते हैं। इसी श्रृंखला में एक नाटक का मंचन आने वाले दिनों में होना है। नाटक के रिहर्सल में स्नातक के छात्र शामिल थे। उन्हीं में किसी गलतफहमी में विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इनके बीच में बातचीत कर मामले को निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed