फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student shoots classmate for abusing sister

अलीगढ़ : बहन की गाली देने पर छात्र ने सहपाठी को मारी गोली

Fri, 13 May 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Student shoots classmate for abusing sister
सोमना रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के बाहर बृहस्पतिवार को दसवीं के छात्र ने बहन की गाली देने पर अपने सहपाठी को गोली मार दी। गोली छात्र के पैर में लगी। घायल छात्र को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक गांव के निवासी घायल छात्र (17) के पिता आर्मी से रिटायर हैं। वर्तमान में वह जवां क्षेत्र के जंगलगढ़ी स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर तैनात हैं। वहीं आरोपी छात्र (14) भी इसी गांव का है। दोनों गुरुकुल पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि सहपाठी छात्र बहन के लिए अपशब्द कहता है और गाली गलौज करता है। दो दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। विरोध करने पर सहपाठी के भाई ने आरोपी छात्र को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद उसने सहपाठी को गोली मारने की योजना बनाई और बृहस्पतिवार को बैग में तमंचा रखकर स्कूल ले गया।
विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी के बाद बस में बैठते समय दोनों छात्रों में फिर कहासुनी हो गई। सहपाठी ने बहन को लेकर अपशब्द बोल दिए। इसी बात पर आरोपी छात्र ने बैग से तमंचा निकालकर सहपाठी को गोली मार दी। आसपास मौजूद छात्रों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, स्कूल से उसे निष्कासित कर दिया गया है। प्रधानाचार्य ने स्कूल के अंदर छात्रों के मोबाइल ले जाने पर भी रोक लगा दी है। इस संबंध में एसपी देहात शुभम पटेल ने कहा कि गाली गलौज के विवाद में छात्र ने सहपाठी को गोली मारी है। आरोपी छात्र के खिलाफ जांच जारी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed