फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student Protest

डीएस कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति मुर्दाबाद के लगे नारे

Fri, 08 Jan 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Student Protest
डीएस कॉलेज में प्रिंसिपल कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते छात्र। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
बीएएलएलबी, एलएलबी के परीक्षा परिणाम में 90 फीसदी छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। इस निराशाजनक परिणाम से छात्रों का गुस्सा भड़क गया। पहले चेतावनी दी, फिर बृहस्पतिवार को डीएस कॉलेज में छात्र नेता अमित गोस्वामी की अगुआई में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगे।
विज्ञापन

तयशुदा कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज के छात्र डीएस कॉलेज परिसर पहुंचे। इसी बीच प्राचार्य व प्रॉक्टोरियल टीम ने आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंची और राय बद्री प्रसाद भवन में मेडिकल की परीक्षा होने की बात कही, जिस पर अमित गोस्वामी ने कहा कि परीक्षा में व्यवधान पैदा नहीं किया जाएगा। परिसर में घूमकर छात्रों को प्राचार्य कक्ष के सामने पहुंचने का आह्वान किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राएं आंदोलन में शामिल हो गए। इसके बाद प्राचार्य से तत्काल कुलपति से बात कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि प्राचार्य ने तत्काल कुलपति से बात करने से इंकार कर दिया। इस पर छात्रों का समूह प्राचार्य कार्यालय में घुस गया। प्राचार्य से नोकझोंक भी हुई। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। छात्र हंगामा करने लगे और पुलिस को वापस भेजने की मांग पर अड़ गए। हालांकि, पुलिस रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने बताया कि पुलिस को छात्र आंदोलन की जानकारी पहले से ही थी। छात्र नेता आदित्य पंडित ने कहा कि छात्र हित के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आगरा विश्वविद्यालय की भ्रष्ट व्यवस्था से निजात पाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में छात्र नेता हर्षद हिंदू, केशव ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर, प्रियांशु, योगेंद्र कश्यप, सत्यम गुप्ता, सत्यम मिश्रा, अनुज यादव, अनुभव, रजत पचेरा, विजय पांडेय आदि शामिल रहे।
गांधी पार्क में बिछने लगे थे गद्दे
समस्या का समाधान न होता देख अनिश्चितकालीन धरने की तैयारियां की जाने लगीं। छात्र प्राचार्य कार्यालय के सामने गांधी मैदान में गद्दे बिछाने लगे। अमित गोस्वामी ने अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर दिया। टेंट लगता देख छात्रों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को प्राचार्य ने कार्यालय में बुलाया और कुलपति से वार्ता कर संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया।

कुलपति से अमित ने की मोबाइल फोन पर बात
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल को प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने मोबाइल फोन से छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी दी। इसके बाद कुलपति ने अमित गोस्वामी से बात की, जिसमें अमित ने उनसे अनुरोध किया कि विद्यार्थियों को पासिंग मार्क दे दिए जाएं या जो विद्यार्थी जिस विषय में फेल से उसको दोबारा परीक्षा की अनुमति दी जाए, वह भी बिना किसी शुल्क के। कुलपति ने बुधवार तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed