फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student leader Farhan Zubairi arrested

एएमयू: छात्रनेता फरहान जुबैरी गिरफ्तार, जैद भीड़ के बीच गायब, देर रात छात्रों का हंगामा जारी

Fri, 22 Sep 2023 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 10:56 PM IST
सार

जुलाई माह में एक युवक को एएमयू के सुलेमान हॉल में ले जाकर बेल्ट से बुरी तरह से पीटा गया। युवक से जूतों पर नाक रगड़वाई गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने पिटाई करने के आरोपी जमालपुर गोल मार्केट निवासी फरहान को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Student leader Farhan Zubairi arrested
फरहान जुबैरी की गिरफ्तारी को लेकर छात्रओं ने किया बाब-ए-सैयद गेट बंद - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के महेशपुर मोड़ के ढाबा संचालक को एएमयू के सुलेमान हॉल में लाकर पीटने और जूतों से नाक रगवाडऩे के मुकदमे में एएमयू छात्र नेता फरहान जुबैरी को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुरानी चुंगी के पास से हुई गिरफ्तारी के कुछ देर बाद दोदपुर में पुलिस ने एक अन्य मुकदमे में वांछित दूसरे छात्र नेता जैद शेरवानी को घेर लिया। मगर कार सवार जैद के समर्थन में काफी संख्या में छात्रों की भीड़ आ गई और पुलिस विरोधी नारेबाजी-हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


काफी देर तक चली हुज्जत के बीच जैद गाड़ी से निकलकर भीड़ के बीच भाग गया। इस दौरान एएमयू प्रॉक्टर टीम भी वहां पहुंच गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि जैद को सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था। गिरफ्तारी नहीं होनी थी। फरहान को गिरफ्तार किया गया है। इधर, देर इस गिरफ्तारी के विरोध में कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी था। बाब-ए-सैयद बंद कर छात्र हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन


ये वाकया 26 जुलाई को एक वीडियो वायरल होने से सुर्खियों में आया था। वायरल होने से कुछ दिन पहले के वीडियो में महेशपुर मोड़ के ढाबा संचालक आकाश को कुछ युवक अगवाकर एएमयू के सुलेमान हॉल ले आए। जहां उसे कमरे में बंद कर बैल्टों से जमकर पीटा गया और जूतों से नाक रगड़वाई गई। हालांकि मारपीट अन्य युवक कर रहे थे, मगर वीडियो में एएमयू छात्र नेता फरहान जुबैरी मौजूद था। वायरल वीडियो के आधार पर  मुख्य आरोपी फरहान निवासी जमालपुर सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में नाम पहचाने जाने के बाद मुकदमे में एएमयू छात्र नेता फरहान जुबैरी का नाम भी उजागर किया गया। मुकदमे में अब तक छह आरोपी जेल भेज दिए गए, जबकि फरहान जुबैरी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हैं। उसके बाद से लगातार गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे थे। अब पुलिस कुर्की नोटिस लेने की तैयारी में थी।

इसी बीच मुकदमा विवेचक सब इंस्पेक्टर सुमित गोस्वामी शुक्रवार देर शाम पुरानी चुंगी के पास मौजूद थे। तभी उन्हें खबर मिली कि फरहान जुबैरी बीएम हॉल के बाहर मौजूद है। इस पर उन्होंने पुलिस जीप बुलाई और जुबैरी को वहां से गिरफ्तार कर आनन-फानन थाने ले आए। इसी बीच इसी पुलिस टीम को खबर मिली कि हमले के एक अन्य मुकदमे में वांछित छात्र नेता जैद शेरवानी सफेद रंग की कार में सवार होकर दोदपुर की ओर जा रहा है। इस पर पीछे से पहुंची पुलिस टीम ने जैद को गाड़ी सहित रोक लिया। 

मगर जैद ने खुद को गाड़ी में अंदर से बंद कर लिया और गिरफ्तारी के डर से खबर अपने समर्थक छात्रों व परिचितों को दे दी। कुछ ही देर में वहां कई सौ छात्र व अन्य लोग जमा हो गए। पुलिस टीम का विरोध करने लगे। हालांकि पुलिस टीम की सूचना पर वहां काफी संख्या में फोर्स और तीन-तीन सीओ आ गए। साथ में एएमयू प्रॉक्टर टीम के सदस्य भी आ गए। भीड़ को समझाने का प्रयास किया कि जैद को किसी मामले में पूछताछ के लिए ले जाया जाना है। गिरफ्तारी नहीं होनी। 

मगर भीड़ नहीं मानी और हंगामा व पुलिस विरोधी नारेबाजी करने लगी। इसी बीच जैद प्रॉक्टर टीम के सदस्यों की आड़ में गाड़ी से निकलकर चुपचाप भाग गया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ और भीड़ वहां से हट गई। मगर बाद में छात्रों की भीड़ ने फरहान की गिरफ्तारी की खबर पर कैंपस में जाकर हंगामा शुरू कर दिया। देर रात तक हंगामा जारी था। बाब-ए-सैयद को बंद कर विरोध किया जा रहा था।
 

पहले गाड़ी से उतार लिया जैद को, फिर गाड़ी में हुआ बंद

जैद शेरवानी को पुलिस टीम ने गाड़ी सहित जब रोका गया तो उसने रोकने की वजह पूछी और गाड़ी से उतरकर आया। मगर जब उसे थाने ले जाने की बात कही तो जैद हड़बड़ा गया और बिना कुछ सोचे समझे वापस गाड़ी में कैद हो गया। फिर उसने लोगों को अंदर से फोन किया। इसके बाद भारी भरकम पुलिस फोर्स उसे अपने साथ थाने नहीं ले जा सकी और वह भागने में सफल रहा। बता दें कि जिस मुकदमे में जैद वांछित है, उसमें जैद पर 120 बी यानि साजिश का आरोप है। जैद पर कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।

बोली पुलिस और एएमयू

फरहान जुबैरी जिस मुकदमे में वांछित है, उसमें उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हैं। पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया है। जैद शेरवानी को एक अन्य मुकदमे में सिर्फ पूछताछ के लिए थाने लाया जा रहा था। मगर भीड़ जमा होने पर वहां प्रॉक्टर टीम आ गई। प्रॉक्टर टीम की ओर से भरोसा दिलाया गया कि शनिवार को एएमयू में मुशायरा है। जिसमें जैद की सहभागिता है। इसके बाद वह थाने पहुंच जाएगा। इसके बाद उसे जाने दिया गया। उसे गिरफ्तार करने की मंशा नहीं थी।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी 
यह सही है कि एएमयू छात्र फरहान जुबैरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मगर छात्र जैद शेरवानी को क्यों और किस प्रकरण में रोका गया, उन्हें जानकारी नहीं है। न हमारी टीम ने पहुंचकर पुलिस को कुछ बताया है।-प्रो वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed