फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student dies after being hit by tractor, uproar

Aligarh Accident: ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्रा की मौत, गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Wed, 28 Sep 2022 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2022 12:16 AM IST
सार

पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की तन्नु दोपहर करीब 3 बजे घर से साइकिल पर एटा चुंगी कोचिंग जा रही थी। तभी कावेरी वाटिका के बाहर बाईपास पर उधर से आते ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में छात्रा आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Student dies after being hit by tractor, uproar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र में क्वार्सी बाईपास पर कावेरी वाटिका के सामने साइकिल से कोचिंग जा रही 11वीं की छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। इस दुर्घटना पर गुस्सा लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी की 18 वर्षीय तन्नु यादव पुत्री बलवीर सिंह निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की तन्नु दोपहर करीब 3 बजे घर से साइकिल पर एटा चुंगी कोचिंग जा रही थी। तभी कावेरी वाटिका के बाहर बाईपास पर उधर से आते ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में छात्रा आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक उसे छोड़कर भाग गया। वहीं एकत्रित हुई राहगीरों की भीड़ तन्नु को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी बीच मौत की खबर पर परिजन व अन्य लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हंगामा शुरू कर दिया। जाम के चलते बाईपास पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस सूचना पर इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा विजयकांत शर्मा व क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। लोगों को समझाया और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने भेजा गया। तब जाकर पब्लिक शांत हुई। इंस्पेक्टर के अनुसार फिलहाल मामले में आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed