फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student arrested taking examination in place of another

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा छात्र पकड़ा

Fri, 16 Sep 2022 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:07 AM IST
सार

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर थाना लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज में बृहस्पतिवार को रेलवे की ग्रुप डी की चल रही परीक्षा में एक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे एक युवक को केंद्र के बाहर ही पकड़ लिया। इससे आशंका है कि परीक्षा में बाहरी तत्व सेंध लगा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि परीक्षा में सेंधमारी तो नहीं की जा रही है और इस पूरे गिरोह में कौन- कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Student arrested taking examination in place of another

विस्तार

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर थाना लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज में बृहस्पतिवार को रेलवे की ग्रुप डी की चल रही परीक्षा में एक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे एक युवक को केंद्र के बाहर ही पकड़ लिया। अब तक पिछले 10 दिन में यहां कई सॉल्वर एवं दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा जा चुका है। इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस आदि उपकरण भी बरामद हुए हैं। इससे आशंका है कि परीक्षा में बाहरी तत्व सेंध लगा रहे हैं। पुलिस एवं परीक्षा से जुड़ी एजेंसी इस गिरोह का अब तक कोई पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

आईटीएम कॉलेज में रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा चल रही है। पहली पाली में परीक्षार्थी धीरज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी दरबर नगला, गोंडा के स्थान पर गांव के ही रोहित कुमार पुत्र ओमप्रकाश को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते हुए संदिग्ध प्रतीत होने पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह परीक्षा में गांव के ही दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने आया था। परीक्षा के नोडल अधिकारी शुभम वर्मा की ओर से थाना लोधा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ गभाना मोहसिन खान ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि परीक्षा में सेंधमारी तो नहीं की जा रही है और इस पूरे गिरोह में कौन- कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed