{"_id":"6660fbfbf59a8a7cf1002ac4","slug":"strong-storm-wreaks-havoc-on-electricity-three-sub-stations-stalled-aligarh-news-c-2-ali1009-406527-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तेज आंधी ने किया बिजली पर वज्रपात, तीन उपकेंद्र ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तेज आंधी ने किया बिजली पर वज्रपात, तीन उपकेंद्र ठप
विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे से आगे ऑधी में गिरा पेड के नीचे दबी बाइक को दिखाते युवक। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आंधी ने बुधवार देर शाम सबसे अधिक बज्रपात बिजली पर किया है। हालात ये हैं कि देर शाम आई आंधी में क्वार्सी, सिविल लाइंस व नौरंगाबाद इलाके में सर्वाधिक बिजली के खंभे, पेड़ व होर्डिंग आदि टूटे हैं। इन इलाकों की विद्युत व्यवस्था चौपट होकर रह गई। दो लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक विद्युत टीमें आपूर्ति बहाली के प्रयास में जुटी थीं। अब तक चार दर्जन से अधिक खंभे टूटने का अनुमान लगाया गया है। बाकी गिनती का काम जारी है।
रात साढ़े नौ बजे आंधी के बाद सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र की 33 केवी लाइन टूटी। इसके अलावा गूलर रोड, लाल ताल, किला रोड की 33 केवी लाइन टूटी। क्वार्सी बाईपास पर कयामपुर मोड़ के पास 33 हजार केवी की लाइन के तार टूटे। इस कारण क्वार्सी, स्वर्ण जयंती नगर व रावण टीला उपकेंद्रों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके अलावा रावण टीला, बरौला, सासनी गेट, कृष्णपुरी, मित्र नगर,देहली गेट, नौरंगाबाद, हाथरस अड्डा, वैशालीपुरम, हजीरा, डी सेंटर, स्वर्ण जयंती नगर, पला होली चौक, शंकर विहार, कृष्णापुरी, विधाता नगर, भदेसी, धनीपुर, किला रोड, एकता नगर, विक्रम काॅलोनी, सुदामापुरी, आरकेपुरम, रमेश विहार आदि इलाकों में पोल, लाइन के तार टूटने व ट्रांसफाॅर्मर डेमेज हुए हैं।
सबसे अधिक समस्या क्वार्सी, स्वर्ण जयंती नगर व रावणटीला में है। तीनों उपकेंद्र मुख्य लाइन खराब होने से बंद हैं। इसके अलावा पूरे इलाके में अनगिनत पेड़ व होर्डिंग आदि टूटे हैं। कहीं टिनशेड भी उखड़कर उड़ गए हैं। शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता पीएल मोगे का कहना है कि आंधी में शहर में सबसे अधिक नुकसान क्वार्सी, रामघाट रोड, सिविल लाइंस इलाके में हुआ है। अब तक करीब चार दर्जन खंभे और तार टूटने की सूचना है। पुराने शहर में डी सेंटर इलाके में कुछ समस्या थी, जिसे दुरुस्त कर लिया गया है। बाकी क्वार्सी व रामघाट रोड इलाके में आपूर्ति बहाली के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
-- -
एक महिला सहित दो लोग जख्मी हुए
अलीगढ़। आंधी के दौरान क्वार्सी बाईपास पर सर्किट हाउस के सामने पेड़ गिरने से ढकेल संचालक महिला जख्मी हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं डोरीनगर का विवेक शर्मा बाइक से बीयर फैक्टरी में ड्यूटी पर जा रहा था। तभी तेज आंधी में बाईपास पर अचानक मेटाडोर से टकरा गया। वह भी जख्मी हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
बुधवार की शाम धूल भरी आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। करीब आधा घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं दिन में तीखी धूप और लू के थपेड़ों ने खूब सताया। आंधी के चलते लोगों के टिनशेड और तिरपाल उड़ गए। घंटों बिजली गुल रही। घरों के अंदर उमस से लोग परेशान रहे।
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। हवा में नमी 21 से 75 प्रतिशत रही। बुधवार को सुबह 10 बजे से ही लू की लपटों ने आम जनजीवन प्रभावित किया। दोपहिया वाहनों पर लोग लू से परेशान दिखे। देर शाम 9 बजे तेज आंधी शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद बारिश आ गई। शहरी इलाके के मुकाबले देहात इलाके में ज्यादा बारिश हुई। करीब अंधे घंटे तक तेज बारिश चलती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया। तेज आंधी और बारिश के कारण बाजारों में टिन और तिरपाल उड़ आए। आंधी के समय यातायात प्रभावित रहा। संवाद
आंधी-बारिश के दौरान रामघाट रोड से गुजर रहे आईजी शलभ माथुर की गाड़ी पर अचानक तिरपाल गिर गया। वायरलेस पर मैसेज पहुंचते ही पुलिस अमला पहुंच गया। बाद में तिरपाल को हटाकर गाड़ी को रवाना किया गया।