फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strike of sanitation workers continues in Atrauli

Aligarh: पांचवें दिन भी अतरौली में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, लगातार बढ़ रहा कूड़े का ढेर, जनता परेशान

Sat, 07 Sep 2024 12:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 12:48 PM IST
सार

अतरौली नगर पालिका के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को कुछ राजनीतिक लोग गुमराह कर रहे हैं। नगर पालिका ने सभी मांगें मान ली हैं, इसके बाद भी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कुछ लोग धरना खत्म नहीं होने दे रहे।

विज्ञापन
Strike of sanitation workers continues in Atrauli
हड़ताल के कारण लगा कूड़े का ढेर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अतरौली में सफाई कर्मचारियों की नगर पालिका में चल रही हड़ताल पांचवें दिन भी जारी है। 26 अगस्त से कर्मचारी धरने पर हैं और 3 सितंबर से हड़ताल जारी है। आज 7 सितंबर शाम को नगर में निकलने वाले गणेश चौथ के मेला को देखते हुए सफाई कर्मचारियों ने मेला मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। 

विज्ञापन


6 सितंबर को भाजपा नेता सौरभ सिंह वर्मा और साहब सिंह राजपूत पहुंचे थे। उन्होंने एसडीएम अनिल कटियार को धरना स्थल पर सफाई कर्मचारियों के बीच बैठाकर बिंदुवार उनकी शिकायत सुनीं। सफाई यूनियन के नेता मनोज कुंडेलवाल, अशोक चौधरी, संजय बाल्मिकी ने कहा कि पूर्व में भी सफाई कर्मियों ने इन मांगों को लेकर धरना और भूख हड़ताल की थी। नगर पालिका ने तब भी समस्या समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन समाधान नहीं किया था। इसलिए इस बार राज्यमंत्री संदीप सिंह या पूर्व सांसद राजवीर सिंह और सक्षम अधिकारियों के बीच नगर पालिका की ओर से लिखित समझौता देने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। सपा नेता डीआर यादव ने भी सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन

धरने पर सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक रोटियां सेंक रहे कुछ लोग: चेयरमैन
अतरौली नगर पालिका के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि हमारे भोले-भाले सफाई कर्मचारियों को कुछ राजनीतिक लोग गुमराह कर रहे हैं। नगर पालिका ने सभी मांगें मान ली हैं, इसके बाद भी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कुछ लोग धरना खत्म नहीं होने दे रहे। नगर का विकास न हो इस द्वेष भावना से राजनीतिक लोगों द्वारा परेशानी पैदा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed