फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strike of cleaning workers in Atrauli

Aligarh: अतरौली में सफाई कर्मियों की हड़ताल, सफाई व्यवस्था ठप, जगह-जगह फैला कूड़ा, धरना-प्रदर्शन

Tue, 03 Sep 2024 09:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Sep 2024 09:00 PM IST
सार

सफाई कर्मियों की मांग पर सभी सफाई नायकों को हटा दिया गया है। उनके रजिस्टर लेकर सफाई निरीक्षकों को सौंप दिए गए हैं। सफाई कर्मियों की लंबित धनराशि के भुगतान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने हड़ताल खत्म करने की अपील की है। 

विज्ञापन
Strike of cleaning workers in Atrauli
अतरौली में धरना देते सफाई कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

लंबित मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से भड़के अतरौली नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने 3 सितंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू कर कामकाज ठप कर दिया। इससे नगर में जगह-जगह कूड़ा फैला रहा। कई जगह कूड़े के ढेर लग गए। श्रम विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर वार्ता की, धरना खत्म करने की गुजारिश की, लेकिन कर्मी आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। सफाई कर्मियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।

विज्ञापन


इधर, शाम को सफाई कर्मियों की मांग पर सभी सफाई नायकों को हटा दिया गया है। उनके रजिस्टर लेकर सफाई निरीक्षकों को सौंप दिए गए हैं। सफाई कर्मियों की लंबित धनराशि के भुगतान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने हड़ताल खत्म करने की अपील की है। 
विज्ञापन

हड़ताल
वार्ड आठ से जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी, अरुण लोधी, सूरज लोधी, दीपक लोधी, महेंद्र लोधी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन में साथ देने की घोषणा की। पुष्पेंद्र लोधी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आठ दिन से कर्मचारी धरने पर बैठे हैं लेकिन ठेकेदार नहीं आया है। कर्मचारियों को ठेकेदार का नाम तक नहीं पता। वह सफाई कर्मियों को समर्थन देंगे। यूनियन के पदाधिकारी अशोक चौधरी, गौरव चौहान आदि ने जनप्रतिनिधियों व शहर के व्यापारियों से उनकी जायज मांगों के लिए धरने का समर्थन करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की मांग पर सभी सफाई नायकों को हटा दिया गया है। उनके रजिस्टर लेकर सफाई निरीक्षकों को सौंप दिए गए हैं। सफाई कर्मियों की लंबित धनराशि के भुगतान की मांग को लेकर श्रम विभाग से वार्ता की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार भुगतान कराया जाएगा। सफाई कर्मियों को जिद छोड़ कर काम पर लौटना चाहिए।-बीरेंद्र सिंह लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष, अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed