फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strictness will be imposed on those who create disturbances in elections

अलीगढ़ः चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर होगी सख्ती, किए जाएंगे पाबंद

Wed, 15 Dec 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Strictness will be imposed on those who create disturbances in elections
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम सेल्वा कुमारी जे - फोटो : CITY OFFICE
विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को पुलिस प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों में आपसी समन्वय बैठक हुई। जिसमें चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीएम ने अधीनस्थों को भारत निर्वाचन आयोग से जारी आदर्श आचार संहिता एवं गाइडलाइन का अध्ययन करने पर जोर दिया। उन्होंने साफ किया निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है। चुनाव आयोग इस पर पैनी निगाह रखे हुए है। इसलिए हरेक सूचना पर अपडेट रहें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में 119 वर्नेबिल हेमलेट्स, 240 क्रिटिकल बूथ, 543 वर्नेबिल इलेक्टर्स और 275 इंटीमिडेटर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसे आगे जारी रखा जाएगा। उन्होंने वर्नेबिलिटी मैपिंग को शून्य करने के लिए थाना, तहसील एवं जिला स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। असामाजिक तत्वों को भारी मुचलका राशि पर पाबंद, चालान के साथ ही उनके खिलाफ गुंडा एक्ट आदि की कार्रवाई सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिले के 36,667 शस्त्र लाइसेंस धारकों में से अब तक 6,000 असलहों को जमा करा लिया गया है। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत 5,984 व्यक्तियों के खिलाफ नोटिस जारी कराते हुए चालानी रिपोर्ट प्राप्त की गई है। जिसमें से 5,849 व्यक्तियों को नोटिस तामील कराए जा चुके हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि चुनाव के लिए सात सहायक व्यय प्रेक्षक, 14 वीडियो निगरानी टीम, सात वीडियो अवलोकन टीम, आठ लेखा टीम, सात मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति, 28 उड़नदस्ता टीम, 29 स्थायी निगरानी टीम का गठन किया गया है। बैठक में एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, एसपी क्त्रसइम, एसपी ग्रामीण, एसडीएम, सीओ समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed