फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strict action should be taken against the culprits of Lakhimpur Kheri incident: Dr. Sanjay

अलीगढ़ः लखीमपुर खीरी घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : डॉ. संजय

Fri, 08 Oct 2021 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against the culprits of Lakhimpur Kheri incident: Dr. Sanjay
पत्रकारो से वार्ता करते निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद। - फोटो : CITY OFFICE
निर्बल इंडिया शोषित हमारा आम दल (निषाद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि लखीमपुर खीरी घटना में जो दोषी हों, वह चाहे कितने भी रसूखदार हों, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। निषाद पार्टी किसानों, नौजवानों के साथ है, लेकिन जो गुमराह हैं, उन्हें कोर्ट पर भरोसा रखना चाहिए। वह सरकार का साथ दें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह यहां पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। लखीमपुर में जिस पत्रकार की मौत हुई है, वह मछुआरा समुदाय से हैं। डॉ. संजय ने कहा कि लाशों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा-निषाद का गठबंधन होगा। चुनाव में रिकॉर्ड जीत होगी।
विज्ञापन

15 नवंबर 2021 को सौगात रैली लखनऊ में होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मछुआरा समुदाय पर जो झव्वा भर वोट पर पव्वा का ठप्पा लगा था, उसे हटाने का समय आ गया है। अब निषाद पार्टी का ठप्पा लगाओ और पार्टी को जिताओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वह विधान परिषद में मुद्दा उठाएंगे कि नौकरियों में मनोचिकित्सक का प्रमाणपत्र भी अनिवार्य होना चाहिए। इसके पीछे आवेदक की सोच को जानना है, वह समाजसेवा करना चाहता है, पैसे कमाना या फिर अपनी वर्दी का गुरूर दिखाना चाहता है।

आरक्षण पर धोखा दे रही भाजपा: जिलाध्यक्ष
कश्यप निषाद सभा के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह कश्यप ने कहा कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद व उनका परिवार भाजपा के साथ सत्ता का सुख भोग रहा है, जबकि आरक्षण को लेकर भाजपा धोखा दे रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. संजय भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं, जिसने जानबूझकर समाज का आरक्षण लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed