फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strict action can be taken against the two students who are pushing

AMU: धक्का-मुक्की करने वाले दो छात्रों पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई, कई को मिलेगी चेतावनी, यह है मामला

Sat, 12 Aug 2023 03:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 03:32 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे छात्रों का समूह प्रवेश में धांधली के आरोप में बाब-ए-सैयद पहुंच गया था। गेट को बंद करके छात्रों ने प्रदर्शन किया था। गेट बंद होने की सूचना पर प्रॉक्टोरियल टीम पहुंच गई थी। टीम के सदस्यों ने छात्रों को गेट खोलने के लिए कहा था। इससे वह बिफर गए और प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों से धक्का-मुक्की कर दी थी।

विज्ञापन
Strict action can be taken against the two students who are pushing
एएमयू बाब ए सैय्यद गेट पर विरोध प्रदर्शन करते छात्रों को समझाती प्रोक्टर टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एमए अंग्रेजी में प्रवेश में धांधली के आरोप में बाब-ए-सैयद पर हंगामा और प्राक्टोरियल टीम के सदस्यों से धक्का-मुक्की करने वाले दो छात्रों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, कई छात्रों को चेतावनी मिलेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे छात्रों का समूह प्रवेश में धांधली के आरोप में बाब-ए-सैयद पहुंच गया था। गेट को बंद करके छात्रों ने प्रदर्शन किया था। गेट बंद होने की सूचना पर प्रॉक्टोरियल टीम पहुंच गई थी। टीम के सदस्यों ने छात्रों को गेट खोलने के लिए कहा था। इससे वह बिफर गए और प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों से धक्का-मुक्की कर दी थी। छात्रों ने बताया था कि एमए प्रवेश परीक्षा के बाद जारी परिणाम में व्यापक धांधली की गई है। 
विज्ञापन


पहले सफल अभ्यर्थियों की सूची 28 जून को जारी की गई थी। 20 दिन के बाद काउंसलिंग के आखिरी दिन बिना पूर्व सूचना के सूची बदल दी गई, जिन छात्रों के नाम सूची में पहले से थे, उन्हें या तो पीछे कर दिया गया या हटा दिया गया। अभ्यर्थियों की दूसरी सूची जारी की गई थी। दूसरी सूची क्यों जारी की, इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। वह इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि धक्का-मुक्की के मामले में दो छात्रों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed