फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Story of Aligarh Sarafa Karobari Vishal Gupta

Aligarh: तंग गली में खोली दुकान, आज है बड़ा शोरूम, ऐसी है सराफा विशाल की कहानी

Sun, 30 Mar 2025 05:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 05:04 PM IST
सार

पढ़ाई पूरी करने के बाद विशाल सोचते थे कि सदियों पुराने कारोबार को नए जमाने और बदली जरूरतों के साथ कैसे ढाला जाए। इसी विचार ने विशाल को आधुनिक आभूषणों का शोरूम खोलने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Story of Aligarh Sarafa Karobari Vishal Gupta
सराफा कारोबारी विशाल गुप्ता अपने परिवार के साथ - फोटो : संवाद

विस्तार

करीब दो दशक पहले सोने चांदी के काम को तंग गली की दुकान से निकालकर शोरूम कल्चर में ढालने वाले विशाल गुप्ता यूं तो कारोबारी परिवार में ही पैदा हुए थे। लेकिन उन्होंने पुराने कारोबार को वक्त के साथ बदला और नए कलेवर में ढाला।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के सवा सौ वर्ष पुराने राधेश्याम-पन्नालाल सराफा परिवार से ताल्लुक रखने वाले विशाल गुप्ता ने वर्ष 2007 में रेलवे रोड पर आरएस प्लाजा में सराफा शोरूम खोला, जिसमें आभूषण बनाने की नई तकनीक, मशीनों के साथ पुरानी कारीगरी को भी जीवित रखा।
विज्ञापन


कानून की पढ़ाई भी की
मैरिस रोड स्थित मेंडू कंपाउंड में रहने वाले विशाल का जन्म 1979 में बनियापाड़ा में हुआ। उनकी 12वीं तक की शिक्षा श्री वार्ष्णेय कॉलेज और एलएलबी की शिक्षा धर्म समाज कॉलेज से हुई। इसके बाद विशाल ने वर्ष 2000 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से जैम परीक्षण का अध्ययन पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की प्रेरणा से शुरू किया कारोबार

विशाल के दादा की फूल चौक पर पन्नालाल राधेश्याम सराफ के नाम से दुकान थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद विशाल सोचते थे कि सदियों पुराने कारोबार को नए जमाने और बदली जरूरतों के साथ कैसे ढाला जाए। इसी विचार ने विशाल को आधुनिक आभूषणों का शोरूम खोलने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2007 में सपना पूरा हुआ और मां स्वर्गीय मालती देवी की प्रेरणा से खुद का शोरूम शुरू किया।

नई पीढ़ी जुड़ रही कारोबार से
विशाल गुप्ता के परिवार में पिता रोहताश कुमार, पत्नी अंकिता वार्ष्णेय, बेटी अन्वेषा गुप्ता और बेटे अविरल गुप्ता हैं। साथ में बड़े भाई पवन कुमार गुप्ता और उनका बेटा मितांशु गुप्ता भी व्यापार में सहयोगी हैं। यह कारोबार में नई तकनीक, आभूषण बनाने का तरीका, नक्काशी, लाइटवेट और हॉल मार्क एचयूआईडी आदि का समावेश कर रहे हैं। विशाल भी अपने कारोबार की कमान धीरे-धीरे युवा हाथों को सौंप रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed