{"_id":"6775a922d3b18f6a3801addb","slug":"stopped-on-the-way-and-beat-him-up-also-broke-the-bike-aligarh-news-c-116-1-sali1010-102323-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रास्ते में रोक कर पीटा, बाइक भी तोड़ी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रास्ते में रोक कर पीटा, बाइक भी तोड़ी, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 02 Jan 2025 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:14 AM IST
सार
शिवा साथी के साथ बाइक पर जा रहा था। कुछ लोगों ने बाइक को रोका। बाइक सवार दोनों युवकों को पीट दिया। लोहे की रॉड से बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव बलकन नगरिया निवासी बाइक सवार दो युवकों को रास्ते में रोक कर पांच लोगों ने पीट दिया। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
शिवा पुत्र विजयपाल सिंह का कहना है कि वह 31 दिसंबर की सुबह साढ़े दस बजे इगलास से गांव बाइक से जा रहा था। बाइक पर उसके साथ दीपक कुमार बैठा हुआ था। पथवारी के समीप अंशुल चौधरी व अतुल चौधरी, सूरज, मनीष निवासीगण गहलऊ तथा भीमा निवासी चामड़ (भैंया) थाना गोंड़ा मिले।
आरोप है कि इन लोगों ने शिवा व दीपक को पीटा। लोहे की रॉड से बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
