{"_id":"6a2b25134d8d330460088e49","slug":"stones-pelted-at-the-train-carrying-sangh-chief-mohan-bhagwat-from-lucknow-to-delhi-aligarh-news-c-2-1-del1010-995249-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लखनऊ से दिल्ली जा रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर फेंका पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लखनऊ से दिल्ली जा रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर फेंका पत्थर
Fri, 12 Jun 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के ईवन कोच में टूट
- फोटो : samvad
लखनऊ से दिल्ली जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत की ट्रेन पर पत्थर फेंका। इसी कोच में पंचायती राज के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी यात्रा कर रहे थे। बृहस्पतिवार को स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जाते समय टूंडला और अलीगढ़ के बीच ट्रेन पर पथराव हुआ
एक पत्थर ई-1 कोच की सीट नंबर 54 पर आकर लगा जिसके चलते शीशा टूट गया। इसी सीट से आगे आरएसएस संघ प्रमुख और भूपेंद्र चौधरी बैठे हुए थे। घटना के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। इस साल की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 19 फरवरी को भी हरदोई में वंदेभारत ट्रेन पर पथराव हुआ जिसमें आरएसएस प्रमुख यात्रा कर रहे थे।
पथराव की जानकारी मिलते ही प्रयागराज से लेकर दिल्ली तक रेलवे जोन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अलीगढ़ के अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल के जवान प्लेटफॉर्म की ओर दौड़ पड़े। एक सुरक्षा घेरा बनाया गया। रात 8:21 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचने के बाद आरएसएस प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ई 1 कोच में ही बैठे रहे। रेलवे अधिकारियों ने टूटे शीशे को साफ कराया। इसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
पेंट्रीकार के कर्मचारियों का हवाला देते हुए रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद क्षेत्र में ट्रेन पर पथराव हुआ। वहीं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। शताब्दी एक्सप्रेस के ई 1 कोच में वीआईपी मौजूद थे। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।