{"_id":"63c57e4c17508b3b02349685","slug":"stone-pelting-took-place-in-sarai-sultani-of-aligarh-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ढाबे पर खाना खाने के दौरान दो समुदाय में हुई हाथापाई, जमकर हुआ पथराव, पुलिस-फोर्स पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ढाबे पर खाना खाने के दौरान दो समुदाय में हुई हाथापाई, जमकर हुआ पथराव, पुलिस-फोर्स पहुंची
Mon, 16 Jan 2023 11:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:32 PM IST
सार
अलीगढ़ के थाना सासनी गेट के अंतर्गत सराय सुल्तानी में किसी बात को लेकर दोनों समुदाय में पहले हाथापाई हुई। जिसके बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन
अलीगढ़ में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना सासनी गेट के अंतर्गत सराय सुल्तानी में एक ढावे पर दो समुदाय के लोग खाना खा रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों समुदाय में पहले हाथापाई हुई। जिसके बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पथराव के बाद आगरा रोड स्थित मदार गेट चौराहे व हाथरस अड्डे से सभी वाहन को रोक दिया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस बल की गाड़ियां पहुंचना शुरू हो गईं हैं। पुलिस मामले को समझा बुझाकर शांत करने में लगी है। पथराव की सूचना पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नेथानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत पहुंच गए।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना थी। मौके पर पुलिस-फोर्स को भेजा गया है। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, पर सभी सुरक्षित हैं। तहरीर प्राप्त होते ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।