फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stone pelting in Chandaniya Aligarh

गांजा बिक्री के विवाद में हुई रार: दरवाजे पर खड़ी युवती से छींटाकशी, चंदनिया में पथराव, फायरिंग का आरोप

Sun, 04 Aug 2024 12:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 12:28 PM IST
सार

जमकर पथराव के बीच वाल्मीकि समाज की गली के सामने पचौरी वाले मोहल्ला की गली पूरी तरह ईंट पत्थरों से पट गई। आरोप एक दूसरे की ओर से हवाई फायरिंग के भी हैं।

विज्ञापन
Stone pelting in Chandaniya Aligarh
चंदनिया में पथराव के बाद भ्रमण करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

गांजा व अन्य नशा उत्पाद बिक्री को लेकर बदनाम क्वार्सी के मोहल्ला चंदनिया में 3 अगस्त देर रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और आरोप दोनों ओर से फायरिंग का भी है। मगर पुलिस फायरिंग की बात सिरे से नकार रही है। इस झगड़े की शुरुआत देर रात दरवाजे पर खड़ी युवती से छींटाकशी को लेकर हुई। खबर पर पहुंची पुलिस के सामने भी पथराव होता रहा तो पुलिस को लाठियां लेकर हमलावर खदेड़ने पड़े। तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। मौके से कुछ लोग हिरासत में लिए हैं, जबकि तीन लोगों के चोट आई है। जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


वाकये के अनुसार इलाके में गांजा बिक्री की शिकायतों के क्रम में पिछले दिनों दो समाज से एक एक व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेजा था। इसके बाद से दोनों ही पक्षों के लोग एक दूसरे पर उनके पक्ष के व्यक्ति को जेल भिजवाने का संदेह करने लगे। इसे लेकर दोनों में मनमुटाव के बीच तनातनी के हालात पनपने लगे। आरोप है कि शनिवार को फिर इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान एक युवती अपने दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि वाल्मीकि समाज के युवक ने उसे लेकर छींटाकशी कर दी। बस वहीं से विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीस मिनट तक हालात बेकाबू रहे। 
विज्ञापन

चंदनिया में गांजे को लेकर हुए पथराव के बाद घर के बाहर बैठी महिला को लाठी फटकार कर हटाते इस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप एक दूसरे की ओर से हवाई फायरिंग के भी हैं। जब तक सूचना पुलिस को मिली। तब तक माहौल बेहद अराजक हो चुका था। खबर पर सीओ तृतीय, इंस्पेक्टर सहित कई लैपर्ड पुलिस बल पहुंचा। लोगों को लाठियां लेकर घरों में खदेड़ा और भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस के बल प्रयोग के बाद हालात नियंत्रित हुए। इस दौरान पुलिस ने कुछ हमलावरों को चिह्नित कर हिरासत में लिया और मौके पर जख्मी हुए तीन लोग भी दीनदयाल अस्पताल भेजे। पुलिस के सख्त रुख के बाद पूरा इलाका सन्नाटे में पसर गया। देर रात पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी थी। मगर किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली थी।


आज का विवाद दरवाजे पर खड़ी युवती से छींटाकशी के बाद विवाद शुरू हुआ। पिछले दिनों गांजा बेचने वालों को जेल भेजने पर एक दूसरे पर शक के चलते मनमुटाव था। पथराव हुआ है। फायरिंग के आरोप गलत हैं। बाकी स्थिति नियंत्रण में है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

गांजा बिक्री बंद नहीं, तीन दिन पहले भी विवाद

पुलिस कार्रवाई के बाद भी गांजा बिक्री बंद नहीं हुई। इसी क्रम में तीन दिन पहले भी हल्का विवाद हुआ और आरोप है कि वाल्मीकि पक्ष की ओर से ईंट फेंकी गई। जिसमें बाइक पर अपनी बेटी को लेकर जा रहे रामे पंडित की बेटी के ईंट लगी। उसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची। थाने में तहरीर भी दी गई। आज के विवाद की शुरुआत इसी बात पर हुई कि तुम्हारे पक्ष ने हमारे खिलाफ तहरीर दिलवाई है। पुलिस भी बुलाई थी। मगर क्या करवा लिया।
चंदनिया में गांजे को लेकर हुए पथराव में मिठाई की दुकान का टूटा शीशा
उस दिन सख्ती होती तो आज न होता झगड़ा
इसे लेकर लोगों का कहना था कि अगर उस दिन पुलिस आकर सख्ती कर देती तो शायद आज यह विवाद न बढ़ता।
गली में पड़ी ईंटें
चंदनिया में प्रतिवर्ष होता है ऐसा झगड़ा
चंदनिया में इस तरह का झगड़ा नया नहीं है। इस तरह के नशा उत्पाद बिक्री से जुड़े झगड़े और उनमें पथराव प्रति वर्ष होते रहे हैं। चूंकि आबादी एक दूसरे से जुड़ी है और फिर सभी मिलकर रहने लग जाते हैं। इसी धंधे में पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed