फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar in the marriage of a scheduled youth

Aligarh: घुड़चढ़ी में छतों से पथराव, लाठी-डंडों से बरातियों को पीटा, डीजे में तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज

Wed, 17 Jul 2024 05:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Wed, 17 Jul 2024 05:38 AM IST
सार

भोजपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी बहन रेनू की बरात बुलंदशहर जनपद के खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव बलदाऊ से आई थी। रात करीब साढ़े 11 बजे घुड़चढ़ी के दौरान बरात ठाकुर समाज के मोहल्ले में पहुंचे और छतों से पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Uproar in the marriage of a scheduled youth
ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

15 जुलाई की रात गांव भोजपुर में अनुसूचित जाति के एक युवक की घुडचढ़ी के दौरान कुछ लोगों ने छतों से पथराव किया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से भी बरातियों को पीटा। डीजे में भी तोड़फोड़ की। रात में ही तीन घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। इसके बाद दूसरे पक्ष से भी थाने में तहरीर पहुंच गई। दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


भोजपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र स्व. ज्ञान सिंह के अनुसार 15 जुलाई को उनकी बहन रेनू की बरात बुलंदशहर जनपद के खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव बलदाऊ से आई थी। रात करीब साढ़े 11 बजे घुड़चढ़ी के दौरान बरात ठाकुर समाज के मोहल्ले में पहुंचे विजय पुत्र सुरेंद्र, कपिल व विशाल पुत्रगण दुष्यंत, भोला पुत्र ओमप्रकाश और योगेंद्र सहित 10-12 अज्ञात लोगों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डीजे में तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बरात में भगदड़ मच गई। पथराव का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। गली की लाइट तोड़कर डीजे वाहन में तोड़फोड़ की। इसमें परिवार के प्रदीप, पवन, दीपक और जीवन के चोटें आई हैं। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने नामजदों समेत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं देर रात दूसरे पक्ष से बृजेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने भी तहरीर दी गई। इसमें राजू पुत्र मान सिंह, राहुल पुत्र ज्ञान सिंह, प्रवीन कुमार पुत्र विजय सिंह, सचिन पुत्र मनवीर सिंह समेत 10-12 अज्ञात पर बरात चढ़त के दौरान गाली-गलौज और पथराव करने का आरोप लगाया गया। कहा इससे उनके सिर पर चोट आई है। घर के बाहर खड़ी बाइक भी आरोपियों ने क्षतिग्रस्त कर दी। उनकी तहरीर पर भी चार नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बृजेश का मेडिकल करा दिया है।

पुलिस सुरक्षा में निकली अनुसूचित जाति की दूसरी बरात
इसी गांव में जाटव समाज के राजू सिंह की बेटी संतोषी की भी 15 जुलाई की रात मथुरा रोड स्थित गांव पीपल नगला से बरात आई थी। दोनों बरात चढ़त में एक घंटे का अंतर रखने का आपस में समझौता हो गया था। जब पहली बरात में पथराव और मारपीट हुई तो पुलिस पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में दूसरी बरात चढ़त की रस्म अदा हुई।

एक दिन पहले की थी ऑनलाइन शिकायत
अनुसूचित जाति पक्ष के राजू सिंह के अनुसार शादी की तैयारी के लिए 14 जुलाई को ट्रैक्टर से टेंट का सामान आया था। उस समय भी दूसरे पक्ष के कुछ लड़कों ने उनके दरवाजे से ट्रैक्टर निकलने पर नोकझोंक की थी। इससे उन्हें शादी के समय विवाद की आशंका हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वही हुआ जिसका डर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed