फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stock of medical oxygen for ten days

दस दिनों तक मेडिकल ऑक्सीजन का स्टॉक

Sat, 17 Apr 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Stock of medical oxygen for ten days
कलक्ट्रेट में कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में कोरोना महामारी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन जिले के लिए यह राहत की बात है कि यहां पर आगामी दस दिनों तक कोविड मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल ऑक्सीजन रिजर्व में हैं। डीएम ने गैस उत्पादकों को निर्देश दिए हैं कि अलीगढ़ को सबसे पहले गैस की सप्लाई की जाए। व्यावसायिक सप्लाई रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, स्व. शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल (रूसा हॉस्पिटल) को कोविड के तौर पर संचालित कर दिया गया है। डीएम ने संचालक सुमित सर्राफ को अनुमति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश दिए कि जनपद में कोरोना संक्रमित लक्षण रहित मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को गाइडलाइन का पालन करना होगा। पालन न करने पर संबंधित मजिस्ट्रेट उसके विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। होम आइसोलेशन के लिए फैसिलिटी एलोकेशन का कार्य डा. शोएब देखेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ होम आइसोलेशन के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाओं के पैकेट बनाकर कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराएं। पांच दिन की दवाइयां पैकेट में रखीं जाएं। कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम मरीजों की मानीटरिंग करेंगी। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की दूसरी एवं तीसरी विजिट के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में निजी अस्पतालों में एसजेडी हॉस्पिटल, मिथराज हॉस्पिटल, वरुण हॉस्पिटल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल एवं रूसा हॉस्पिटल कोविड के तौर पर कार्य कर रहे हैं। कोविड-19 एल-1 अस्पताल राजकीय होम्योपैथिक छेरत एवं 100 बेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली में टीम तैनात की जा रही है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिले में लगभग 23 टन मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध है, जिससे लगातार 10 दिन तक कोविड मरीजों का उपचार किया जा सकेगा। समस्त निजी ऑक्सीजन उत्पादकों को उत्पादन बढ़ाने तथा सर्वप्रथम अपने जिले को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि जिले एंबुलेंस सेवाओं की समुचित व्यवस्था है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए 155 बेड तैयार हैं। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में कुल 200 बेड तैयार कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed