{"_id":"5c229825bdec2256ec3cff24","slug":"stacked-saffron-poultry-on-trains-carrying-sabha-cattle-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बंद गोवंश को गोशाला ले जा रही गाड़ियों पर भगवा गमछाधारियों ने िकया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में बंद गोवंश को गोशाला ले जा रही गाड़ियों पर भगवा गमछाधारियों ने िकया पथराव
Wed, 26 Dec 2018 02:20 AM IST
राजेश सिंह
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाती पुिलस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास के टमोटिया स्थित विद्यालय में बंद किए गए आवारा पशुओं को लादकर टप्पल गोशाला ले जा रहे दो टैंकरों को खैर में भगवा गमछा पहने कुछ युवकों ने रोक लिया। गाड़ी चालक कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्होंने गाड़ियों पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जाम लगा दिया।
कैंटर चालकों के साथ मारपीट की। गोवंश के साथ वाहनों में मौजूद होमगार्ड से भी मारपीट करने लगे। किसी तरह भागकर होमगार्ड ने अपनी जान बचाई। इस बीच एक गोवंश की मौत भी हो गई जिसे बाद में दफना दिया गया।
सूचना पर इंस्पेक्टर, सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा करने वाले युवकों को समझाया कि प्रशासन की ओर से यह गोवंश टप्पल गोशाला भेजे जा रहे हैं लेकिन वे मानने के लिए तैयार नहीं हुए। कुछ देर में ही एसडीएम खैर, एसपी देहात भी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
हल्का बल प्रयोग कर हंगामा करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा और जाम खुलवाकर पुलिस ने पशुओं से लदे ट्रकों को आगे भेजा। रविवार को इगलास के गांव टमोटिया के निवासियों ने आवारा गोवंश को खेतों से खदेड़कर प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया था।
प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच सहमति के बाद इन पशुओं को टप्पल गोशाला भेजा जा रहा था। सोमवार की सुबह दो कैंटर में करीब 25 से 30 गोवंश टप्पल गोशाला भेजे गए थे। एक कैंटर में होमगार्ड भी मौजूद था। खैर के हरगोविंद स्कूल के निकट सिर पर भगवा रंग का गमछा बांधे कुछ युवकों ने गाड़ियों को रोक लिया और चालकों से मारपीट के साथ गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए।