{"_id":"6a3915b94bcc8aaa8c01aef2","slug":"sprinklers-installed-at-cm-yogi-jan-sabha-venue-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sprinkler: सीएम योगी के जनसभा स्थल में लगाए स्प्रिंकलर, भीषण गर्मी में फुहारों से मिल रही ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sprinkler: सीएम योगी के जनसभा स्थल में लगाए स्प्रिंकलर, भीषण गर्मी में फुहारों से मिल रही ठंडक
Mon, 22 Jun 2026 04:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 22 Jun 2026 04:30 PM IST
सार
पांडाल परिसर में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। इससे लगातार ठंडी फुहारों का छिड़काव हो रहा है। इन फुहारों से वातावरण का तापमान काफी कम महसूस हो रहा है। लोगों को भीषण गर्मी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों जैसी शीतलता का अनुभव मिल रहा है।
विज्ञापन
पांडाल परिसर में स्प्रिंकलर से निकलती पानी की फुहार
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
जून माह की भीषण गर्मी के बावजूद अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के अंतर्गत लोकार्पण-शिलान्यास के साथ जनसभा की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
पूरे पांडाल परिसर में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। इससे लगातार ठंडी फुहारों का छिड़काव हो रहा है। इन फुहारों से वातावरण का तापमान काफी कम महसूस हो रहा है। लोगों को भीषण गर्मी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों जैसी शीतलता का अनुभव मिल रहा है। यह अनुभव लोगों को सुकून प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर र्याप्त पेयजल की व्यवस्था की गई है। लोगों के लिए छायादार विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। किसी भी आपात स्थिति के लिए चिकित्सा सहायता का इंतजाम है। स्वच्छ शौचालयों की सुविधा भी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
वहां लगे स्प्रिंकलर आकर्षण बने हुए हैं। इसकी फुहारें लगातार पूरे पांडाल परिसर को ठंडा रख रही हैं। यह प्रणाली वातावरण में नमी बनाए रखती है। लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिल रही है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं।