फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Spend 20 thousand every month Paytm

पेटीएम से हर महीने 20 हजार खर्च करें

Thu, 24 Nov 2016 01:51 AM IST
आशीष निगम
आशीष निगम Updated Thu, 24 Nov 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Spend 20 thousand every month Paytm
पेटीएम के संस्थापक विजय शेख्ार शर्मा के पिता सुलोम प्रकाश ‍शर्मा (दाएं) और अलीगढ़ टीम लीडर बशीर। - फोटो : amar ujala
‘करेंसी कर्फ्यू’ के दौर में ये एक राहत भरी खबर है। अगर आप पेटीएम सर्विस से लैस हैं तो आपको बार-बार बैंक और एटीएम की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। दरअसल अब पेटीएम वॉलेट से आम आदमी एक महीने में 20 हजार रुपये तक खर्च कर सकता है। अभी तक ये खर्च सीमा 10 हजार रुपये तक थी। खर्च सीमा मंगलवार से बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


आमतौर पर साधारण एवं मध्यम वर्गीय परिवारों में 20 हजार रुपये में महीने का खर्च पूरा हो जाता है। यही सोच कर कंपनी ने ये फैसला किया है। पेटीएम के संस्‍थापक विजय शेखर शर्मा के पिता सुलोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि नोटबंदी के बाद पेटीएम के कारोबार में 435 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, जो अब तक रिकार्ड है।
विज्ञापन


कंपनी का टर्नओवर 20 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आम आदमी को राहत देने के लिए एक महीने में खर्च की सीमा 20 हजार रुपये कर दी गई है। अब देशभर में पेटीएम के ग्राहकों की संख्या 15 करोड़ तक पहुंच गई है। बैंक स्वैपिंग मशीन से दो फीसदी तो पेटीएम से एक फीसदी का सर्विस चार्ज लगता है, जो सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटीएम के अलीगढ़ के टीम लीडर बशीर ने बताया कि कंपनी के फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव अपने मोबाइल में गोल्डेन गेट पेटीएम एप रखते हैं। इसी एप से दुकानदार का इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन होता है। दुकानदार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद इसे साइन अप कर अपना केवाईसी जमा कराता है। इसके बाद दुकानदार को एक स्क्रीन नुमा क्यू आर बार कोड डिवाइस दिया जाता है।

इस डिवाइस से दुकानदार का बैंक खाता ऑनलाइन जुड़ जाता है। डिवाइस के सामने ग्राहक अपने मोबाइल को ले जाता है और पेटीएम का विंडो खोल कर पेमेंट ऑप्शन क्लिक करता है। जिससे एमाउंट डालने पर भुगतान ग्राहक के बैंक खाते से दुकानदार के बैंक खाते में जाता है।


दुकानदार और ग्राहक दोनों को भुगतान से संबंधित एक मैसेज भी तुरंत आता है ताकि दोनों भुगतान की पूरी जानकारी रखें। साधारण दुकानदार एक महीने में एक लाख रुपये तक की दुकानदारी इस माध्यम से कर सकते हैं। ये एक लाख रुपये खाते में जमा करने के बाद दुकानदार हर महीने 25 हजार रुपये तक निकाल सकते हैं। हां अगर टिन नंबर वाला कोई दुकानदार इस सर्विस से जुड़ा है तो  वह दस लाख रुपये तक दुकानदारी कर एक महीने में ही इसे खाते से निकाल भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed