{"_id":"63385bd54eabd75dbc1ab3c9","slug":"speed-havoc-car-overturned-uncontrollably-father-daughter-killed-4-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर पलटी कार, पिता-पुत्री की मौत, हादसे में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर पलटी कार, पिता-पुत्री की मौत, हादसे में चार घायल
Sat, 01 Oct 2022 09:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:01 PM IST
सार
अलीगढ़ के अकराबाद में शनिवार की सुबह करीब छह बजे जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार एक व्यक्ति और उनकी शादीशुदा बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार के ही चार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में पिता पुत्री की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के अकराबाद में शनिवार की सुबह करीब छह बजे जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार एक व्यक्ति और उनकी शादीशुदा बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार के ही चार अन्य लोग घायल हो गए। यह सभी लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर इलाज कराने अलीगढ़ जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
एटा शहर के श्याम नगर कॉलोनी निवासी लालबाबू पुत्र गंगा सहाय की तबीयत खराब थी। उनका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शनिवार की सुबह लालबाबू की पत्नी मनोरमा देवी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बीमार पति को लेकर इलाज कराने अलीगढ़ जा रही थी। सुबह करीब छह बजे जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लालबाबू, उनकी पत्नी मनोरमा देवी, पुत्री मैकी देवी,पीयूष, मुकेश कुमार, विजय कुमार घायल हो गये।
विज्ञापन
हादसा होते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने 75 वर्षीय लालबाबू और उनकी विवाहित बेटी मैकी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है
विज्ञापन