{"_id":"602ad1288ebc3ee934669777","slug":"speed-breakers-will-not-be-made-without-dm-s-permission-city-office-news-ali2563539105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डीएम की अनुमति के नहीं बनेंगे स्पीड ब्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना डीएम की अनुमति के नहीं बनेंगे स्पीड ब्रेकर
विज्ञापन
मंडल की सड़कों पर बने अनावश्यक स्पीड ब्रेकरों को तोड़ा जाएगा। भविष्य में जब भी नया स्पीड ब्रेकर किसी मार्ग पर बनाया जाएगा तो उसके लिए डीएम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कई कार्यों में जिलों की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर की।
कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में गौरव दयाल ने निर्देश दिए कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सिल्ट सफाई के कार्यों का सत्यापन कराने के बाद भुगतान किया जाए। शहरों के अंदर झूलते विद्युत तारों की समस्या को दूर करने के लिए लाइन को अंडरग्राउंड किया जाए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में डाटा सुधार कार्य को लंबित न रखा जाए। निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने वालों के भुगतान को लंबित न रखा जाए।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य गोल्डन कार्ड बनाने एवं वितरण में अलीगढ़ एवं एटा को काम करने के निर्देश दिए। पंचायत भवन निर्माण में हाथरस और एटा को और अधिक कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम आवास योजना में एटा की प्रगति खराब पाए जाने पर सीडीओ एटा को व्यक्तिगत रुचि के साथ काम करने के निर्देश दिए। मनरेगा में मानव दिवस सृजन में अलीगढ़ की स्थिति 111 प्रतिशत पाई गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एटा की खराब प्रगति पर सीडीओ पर नाराजगी जाहिर की। डीएम कासगंज को गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम एटा, डीएम हाथरस, डीएम कासगंज सीडीओ अलीगढ़ समेत मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।