फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Special trains will now run up to Shakurbasti in Delhi

Aligarh News: स्पेशल ट्रेनें अब दिल्ली के शकूरबस्ती तक चलेंगी

Sat, 17 Oct 2026 03:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Special trains will now run up to Shakurbasti in Delhi
भारतीय रेल। - फोटो : Archive
प्रयागराज-दादरी और नारायणपुर बाजार-दादरी स्पेशल ट्रेनों का विस्तार दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन तक कर दिया गया है। इससे अलीगढ़, कानपुर, इटावा, हाथरस समेत आसपास के यात्रियों को दिल्ली तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अब यात्रियों को दादरी में उतरकर दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ट्रेन संख्या 02417/02418 प्रयागराज-शकूरबस्ती और 04163/04164 नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती के बीच चलेंगी। दोनों ट्रेनों का अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव भी निर्धारित है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें 15 अक्तूबर से 17 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में संचालित होंगी। ट्रेन 02417/02418 सप्ताह में चार दिन और 04163/04164 सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह विस्तार दिल्ली आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और कारोबारियों के लिए लाभदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed