{"_id":"60bfc35d8ebc3e817b7e6739","slug":"special-shamsher-of-liquor-mafia-rishi-arrested-city-office-news-ali265043794","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया ऋषि का खास शमशेर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया ऋषि का खास शमशेर गिरफ्तार
विज्ञापन
जवां क्षेत्र की नहर में मिली जहरीली शराब के सेवन से हुई भट्ठा मजदूरों की मौत के बाद से फरार चल रहा शराब माफिया ऋषि शर्मा का खास शमशेर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसे गुड ईवनिंग ब्रांड की शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा और अनिल चौधरी की गिरफ्तारी के बाद भी 12 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना शेष है। मंगलवार को अलीगढ़ आए एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने भी जोर देकर कहा कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ऋषि शर्मा की गिरफ्तारी के बाद से जवां क्षेत्र में उसका खास कारिंदा शमशेर खां पुत्र बफाती दबथला थाना जवां फरार चल रहा था।
पुलिस ने उस पर धारा 272, 273, 304, 420, 467, 468, 471, 120 बी और 60(क) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। शमशेर पुलिस के रडार पर था। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार की रात को उसे क्षेत्र के चाउपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। शमशेर के पास से जहरीली शराब गुड ईवनिंग ब्रांड के 200 पौव्वे बरामद किए हैं।