फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Special Secretary drew up the upgradation of Dhanipur Air Strip

विशेष सचिव ने खींचा धनीपुर एयर स्ट्रिप के अपग्रेडेशन का खाका

Sat, 10 Feb 2018 02:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Sat, 10 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary drew up the upgradation of Dhanipur Air Strip
हवाई पट्टी का निरीक्षण करते उड्डयन विभाग निदेशक व विशेष सचिव सूर्यपाल गंगवार। - फोटो : अमर उजाला
धनीपुर हवाई पट्टी को मिनी एयरपोर्ट में बदलने के काम तेज हो गए हैं। शुक्रवार को आए नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक और विशेष सचिव सूर्य पाल गंगवार ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया और इसके विस्तारीकरण पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने हवाई पट्टी परिसर में बने फ्लाइंग क्लब के कार्यालयों को परिसर की बाउंड्रीवाल के बाहर स्थापित करने के निर्देश दिए तो क्लबों द्वारा बगैर अनुमति किए गए निर्माणों पर कड़ी नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


निदेशक गंगवार ने कहा कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण एवं चौड़ीकरण के बाद इसे मिनी एयरपोर्ट की शक्ल दी जाएगी। यहां सीआईएसएफ की तैनाती होगी तो बगैर पास प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। विस्तार के बाद यहां से लखनऊ एवं अलीगढ़ के मध्य एक फ्लाइट चलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11:05 बजे हैलीकाप्टर से एयरस्ट्रिप पहुंचे उन्होंने विस्तारीकरण के लिए किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण से लेकर अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्थानीय अफसरों से करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की। एयर स्ट्रिप परिसर में फ्लाइंग क्लबों द्वारा बगैर अनुमति रखे गए कंटेनर, सीढ़ियों समेत अन्य अवैध निर्माणों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इन्हें हटवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम सिटी एसबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सचिन, एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा समेत अन्य अफसर एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed