फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Special exam postponed due to rain

RMPSU: बारिश के चलते विशेष परीक्षा टली, अब 18 सितंबर से, पहले से निर्धारित परीक्षा केंद्र-समय और पाली में होगा

Fri, 13 Sep 2024 03:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 03:47 PM IST
सार

12 सितंबर को विशेष परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम पांच बजे तक होनी थी। बारिश और जलभराव से गुजरते हुए जैसे-तैसे परीक्षार्थी एसवी कॉलेज और डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंच गए, लेकिन कॉलेज प्रशासन की तरफ से बताया गया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन
Special exam postponed due to rain
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने भारी बारिश के चलते विशेष परीक्षा स्थगित कर दी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी भी पहुंच गए थे, जिन्हें परीक्षा स्थगित होने की जानकारी दी गई। अब यह विशेष परीक्षा 18 सितंबर से होगी।

विज्ञापन


12 सितंबर को विशेष परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम पांच बजे तक होनी थी। बारिश और जलभराव से गुजरते हुए जैसे-तैसे परीक्षार्थी एसवी कॉलेज और डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंच गए, लेकिन कॉलेज प्रशासन की तरफ से बताया गया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन


परीक्षार्थी आकाश कुमार, संतोष, मनोज ने बताया कि परीक्षा एक दिन पहले स्थगित करनी चाहिए थी। जिला प्रशासन ने जब भारी बारिश से 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए, तो विवि प्रशासन को परीक्षा भी स्थगित कर देनी चाहिए थी। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में काफी दिक्कतें हुईं। परीक्षा स्थगित होने की जानकारी विवि प्रशासन ने सुबह 8 बजे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्णा यादव ने बताया कि अतिवृष्टि को देखते हुए कुलपति के आदेश पर परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। अब 12 सितंबर को होने वाली परीक्षा 18 सितंबर को होगी, जबकि 13 को होने वाली परीक्षा 19 सितंबर को होगी। 14 को होने वाली परीक्षा 20 सितंबर को होगी। उन्होंने कहा कि 12 हजार परीक्षार्थी विशेष परीक्षा देंगे। विशेष परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र, समय और पाली में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed