फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP workers burnt the effigy of Delhi Chief Minister

Aligarh: अखिलेश यादव के आने पर विरोध करेंगे सनातनी, सपाइयों ने फूंका दिल्ली की मुख्यमंत्री का पुतला

Thu, 10 Apr 2025 12:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 12:56 PM IST
सार

सपा यूथ फ्रंटल नेताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व विधायक संगीत सोम का पुतला फूंका। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस में पुतला को लेकर छीनाछपटी और नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
SP workers burnt the effigy of Delhi Chief Minister
दिल्ली की मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते पदाधिकारियों से पुतला छीनते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के आह्वान पर 9 अप्रैल को सनातनियों की एक बैठक क्षत्रिय भवन धनीपुर मंडी पर हुई। जिसमें 11 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलीगढ़ आगमन पर विरोध करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में 12 अप्रैल को आगरा के कुबेरपुर में हिंदू पथ वीर शिरोमणि महाराणा सांगा की जयंती पर आयोजित रक्त स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। तय हुआ कि मडराक टोल से इस सम्मेलन में अलीगढ़ से 500 वाहनों से सनातनी शामिल होंगे।
विज्ञापन


महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्रपाल सिंह ने कहा कि सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन की टिप्पणी से सनातनियों में रोष है। बैठक में नरेश ठाकुर, अकराबाद ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, राजेश चौहान एडवोकेट, ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, मंडल अध्यक्ष भावना चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

समाजवादी पार्टी यूथ फ्रंटल नेताओं ने 9 अप्रैल को क्वार्सी बाईपास स्थित सपा कार्यालय पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व विधायक संगीत सोम का पुतला फूंका। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस में पुतला को लेकर छीनाछपटी और नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल कार्यालय पर मौजूद रहा।
क्वार्सी सपा कार्यालय से पैदल मार्च क्वार्सी चौराहे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री का पुतला दहन के दौरान चौराहे पर बैठे सपा के पदाधिकारी
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यूपी के पूर्व सीएम और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी। वहीं, सरधना के पूर्व विधायक ने सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया था। बुधवार को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी व महानगर अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व सपा यूथ फ्रंटलों के नेताओं नारेबाजी करते हुए दिल्ली सीएम के पुतले में जैसे ही आग लगाई, पुलिस उन पर झपट पड़ी।

नाराज सपाइयों ने कार्यालय से क्वार्सी चौराहे तक पैदल मार्च किया। सीएम रेखा गुप्ता मुर्दाबाद, संगीत सोम मुर्दाबाद, भाजपा नेता होश में आओ के तख्ती लिए व नारेबाजी करते हुए क्वार्सी चौराहे पर सड़क पर बैठ गए। जिसके कारण जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 15 से 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। इस भीषण गर्मी राहगीर और यात्री परेशान हो उठे।

अंत में जिला महासचिव मनोज यादव व महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ अभय पांडेय को सौंपा। मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, उपाध्यक्ष बादशाह खान, राजेश यादव, कुंवर बहादुर बघेल, राजीव यादव, राकेश यादव, आमिर आबिद, जिपं सदस्य बबलू होल्कर, पूजा गौतम, पंकज यादव, तरुण वाल्मीकि, गुलफाम शाहिद अब्बास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed