फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP protest against Yogi government

योगी सरकार के खिलाफ सपा का धरना प्रदर्शन

Tue, 20 Oct 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
SP protest against Yogi government
प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को सपाइयों ने जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व राजा महेंद्र सिंह पार्क के पास जुलूस निकाल कर धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित एसीएम अंजुम बी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान सपा नेता रत्नाकर पांडेय ने राजा महेंद्र सिंह पार्क में सोमवार को एक धरने को संबोधित करते हुए कहा है कि अपराधियों को पैर में गोली मारने वाली योगी सरकार दुष्कर्म के मामलों पर घुटनों पर आ गई है। शहर से देहात तक महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर रही हैं। ये वही सरकार है जो सपा शासन में कानून व्यवस्था को मुद्दा बना कर सत्ता में आई थी और अब किसी व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही है। ब्राह्मण, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ों पर लगातार दिनदहाड़े जानलेवा हमले होते आ रहे हैं और अधिकारी तमाशा देख रहे हैं। सरकार हर मामले में लीपापोती कर रही है। हाथरस का चंदपा कांड हो या बलिया का सनसनीखेज प्रकरण। पूरे प्रदेश में एक जैसी स्थिति है।
विज्ञापन

जिसमें लचर कानून व्यवस्था को सुधारने, सत्ता संरक्षित अपराधियों को जेल में डालने, जनता का भय दूर करने की मांग की गई है। इसके साथ ही फर्जी मुठभेड़ तथा हिरासत में मौतों पर तत्काल रोक लगाने को कहा गया है। इसमें कहा गया है कि सरकार गंभीर अपराधों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। महिलाओं तथा बच्चियों के साथ तो आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। सत्तादल के इशारे पर पुलिस का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना एवं संवेदनहीन है। भाजपा के विपक्ष के प्रति असहिष्णु रवैये से जनता में भय और आक्रोश है। राज्यपाल अपने संवैधानिक पद के दायित्व का निर्वहन करते हुए तत्काल भाजपा सरकार की असंवैधानिक कार्यवाहियों पर रोक लगाएं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, अज्जू इरुहाक, रत्नाकर पांडेय, मनोज यादव, ख्वाजा हसन जिबरान, सलमान शाहिद, उस्मान खान, अहमद सईद सिद्दीकी, जस्सू शेरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष गवेंद्र सिंह, राजीव यादव, आमिर आबिद, मो. सालिम, प्रशांत वाल्मीकि, आशीष मोहन यादव, जैकी ठाकुर, गवेंद्र सिंह एडवोकेट, कौशल दिवाकर, मुंतजिम किदवई, संतोष यादव, भरत सूर्यवंशी, डॉ. गुलिस्ताना, पूजा गौतम, सुनीता यादव, सीमा यादव, इंदु यादव, रेखा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed