फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP nominee Mujahid Kidwai nominated

सपा के मेयर प्रत्याशी मुजाहिद किदवई ने किया नामांकन

Sun, 05 Nov 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 05 Nov 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
SP nominee Mujahid Kidwai nominated
नामांकन के ‌ल‌िए पहुंचे मेयर पद के प्रत्याशी मुजाहिद किदवई, साथ में जफर आलम व जिलाध्यक्ष अशोक यादव। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी से मेयर प्रत्याशी मुजाहिद किदवई ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया। उन्होंने तीन सेटों में नामांकन जमा किया। जिसमें प्रस्तावक के रूप में पूर्व विधायक जफ र आलम, डॉ. बादशाह खान और अधिवक्ता चंद्रशेखर दीक्षित शामिल हुए। इस मौके पर निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक एवं मैनपुरी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दीप सिंह पाल, पूर्व नगर विधायक जफर आलम, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, अतीत अग्रवाल और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मुजाहिद ने कलेक्ट्रेट के नये भवन में जिलाधिकारी की अदालत में एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह को अपना नामांकन दिया। 
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी मुजाहिद किदवई के नामांकन जुलूस की शुरुआत शाहजमाल ईदगाह से सुबह 10 बजे हुई। यहां से सपा प्रत्याशी पूरे लावलश्कर के साथ पर्चा दाखिल करने के लिए निकले। उनके साथ पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम, पूर्व विधायक जफ र आलम, अलीगढ़ प्रभारी दीप सिंह पाल, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव कुंवर बहादुर सिंह बघेल, महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, सलमान शाहिद, पूर्व पार्षद यामीन खां और कृपाल सिंह यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


नामांकन जुलूस देहलीगेट चौराहा, रेलवे रोड, कठपुला होते हुए तस्वीर महल पहुंचा। शाहजमाल के अलावा केलानगर, जमालपुर, शमशाद मार्केट से भी युवा सपाई जुलूसों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इनको अलग-अलग रास्तों पर रोका गया। आचार संहिता के चलते तस्वीर महल चौराहे पर लगाई गई बैरीकेडिंग पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस को रोक दिया। इसके बाद सपा प्रत्याशी व पार्टी पदाधिकारियों को पैदल ही आगे जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा अहमद सईद सिद्दीकी, सपा के प्रदेश सचिव दिनेश यादव, लोहिया वाहिनी के आशीष मोहन यादव, पंकज वर्मा, शीलू ठाकुर, अजय चौधरी, मो. सालिम, पूरनमल प्रजापति, सूरजपाल राणा, कासिफ आब्दी, सपा छात्र सभा के मुंतज़िम किदवई, वसीम राजा, शफ ीक शानू, फु रकान चौधरी, आमिर चौधरी, तसलीम सिद्दीकी, रिहान खान, यामिन अब्बासी, जीतू बघेल, विनोद कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। 


ये वही गवर्नर हैं जो 350 साइकिलें लेकर आए थे
सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक नामांकन कक्ष के बाहर थे उसी वक्त निर्दलीय प्रत्याशी गवर्नर सिंह लोधी भी               मेयर पद के लिए नामांकन               करने पहुंचे। गवर्नर सिंह लोधी पूर्व में सपा में रह चुके हैं। उनसे    बाहर मिले अज्जू इसहाक बोले.. ये वही गवर्नर सिंह हैं जो टप्पल में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की साइकिल रैली में साढ़े तीन  सौ साइकिल लेकर पहुंचे थे। अज्जू ने गवर्नर से कहाकि चुनाव के बाद फिर से सपा में आना है..। इस पर गवर्नर मुस्करा दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed