{"_id":"57e97aa14f1c1b906c57540c","slug":"sp-candidate-s-driver-gunner-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बसपा प्रत्याशी के ड्राइवर-गनर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में बसपा प्रत्याशी के ड्राइवर-गनर की मौत
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में बसपा प्रत्याशी के ड्राइवर-गनर की मौत
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली के बसपा प्रत्याशी इलियास चौधरी के काफिले की कार सोमवार देर शाम हरदुआगंज क्षेत्र में सफेदपुरा के पास एक ट्रक ने रौंद दी। इस दुर्घटना में उनके ड्राइवर व गनर की मौत हो गई। इस दौरान अनियंत्रित गति से आता ट्रक दो अन्य वाहनों को टक्कर मारता हुआ सड़क सहारे फंस गया।
दुर्घटना में आधा दर्जन लोग भी जख्मी हो गए। हरदुआगंज क्षेत्र में हुई दुर्घटना की खबर पर आनन-फानन पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों का देर रात तक इलाज चल रहा था।
वाकये के अनुसार देर शाम साढ़े आठ बजे बसपा नेता इलियास चौधरी अपने तीन गाड़ियों के काफिले संग अलीगढ़ में क्वार्सी चौराहे के एक मैरिज होम से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सबसे आगे उनकी गाड़ी थी। पीछे दो अन्य गाड़ियां थीं।
विज्ञापन
इन गाड़ियों में पार्टी व परिवार के अन्य लोग भी सवार थे। तीनों गाड़ियां जैसे ही सफेदपुरा के पास पहुंचीं, तभी उनकी फॉरच्यूनर के पीछे चल रही स्कार्पियो को सामने से आते ट्रक ने टक्कर मार दी। स्कार्पियो के साथ-साथ पीछे चल रही बाइक व मारुति-800 को रौंदता हुआ ट्रक सड़क सहारे फंस गया।
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार व बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने दबोचकर जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। चीख पुकार सुनकर ट्रक से आगे निकले बसपा नेता व ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से ड्राइवर व दोनों निजी गार्डों को बमुश्किल खिड़की तोड़कर बाहर निकाला।
बाद में एंबुलेंस की मदद से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इस दौरान स्कार्पियो चालक 25 वर्षीय आदिल निवासी काजिमाबाद व निजी गनर 26 जीशान निवासी पक्कीगढ़ी मूल निवासी बहरावद अतरौली को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा फुरकान, आसिफ, अन्ना सहित करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
जहां देर रात तक खुद बसपा नेता इलियास व इलाका पुलिस उनकी तीमारदारी में लगी थी। इधर दो मौतों की खबर पर अतरौली से तमाम लोग एकत्रित होकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे।