फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son of PWD engineer knife

पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के बेटे को घोंपे चाकू

Wed, 26 Apr 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 26 Apr 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Son of PWD engineer knife
उपचार के दौरान अमित। - फोटो : Amar Ujala
महानगर के प्रमुख सेंटर प्वाइंट चौराहा स्थित टीकाराम मंदिर में दर्शन करने आए पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के बेटे पर मंगलवार देर रात चाकुओं से हमला बोल दिया गया। 
विज्ञापन

हमला कुछ इस अंदाज में बोला गया कि वह खुद कुछ न समझ पाया और न हमलावर को देख व पहचान पाया। मगर वहां एकाएक हुई घटना के चलते शोर मचने पर मंदिर में भगदड़ मच गई। बाद में घायल खुद चीखता हुआ चौराहे पर पुलिस पिकैट तक पहुंचा और पुलिस उसे लेकर अस्पताल भागी। फिलहाल ट्रामा सेंटर में युवक भर्ती है, जहां उसका ऑपरेशन ॢकिया गया। ेअभी शुरुआती पूछताछ में युवक ने इस हमले के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


मैलरोज बाईपास देहली गेट निवासी राजाराम मथुरिया पीडब्ल्यूडी में एई के पद पर बुलंदशहर खंड में तैनात हैं। यहां उनकी पत्नी व बेटा अमित रहते हैं। अमित ने अभी हापुड़ के कॉलेज से बीटैक की पढ़ाई पूरी की है और आगे की प्लानिंग कर रहा है। वह प्रत्येक मंगलवार को उपवास रहता है और रात में टीकाराम मंदिर दर्शन करने आता है। मंगलवार देर रात वह कार से सेंटर प्वाइंट आया और मंदिर के बाहर कार खड़ी कर मंदिर दर्शन करने चला गया। दर्शन करने के बाद जैसे ही वह वापस लौट रहा था, तभी अचानक पहले से घात लगाए बैठे युवक ने अमित पर हमला बोल दिया और एक-एक कर सीने-पेट पर चाकुओं से तीन-चार बार कर दिए। इस हमले से वहां भगदड़ मच गई और हमलावर इसी भगदड़ में भाग गया। बाद में अमित चीखता हुआ चौराहे पर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिसकर्मी पहले उसे बाइक पर पास ही नर्सिंग होम ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर वहां से मना करने पर ट्रामा सेंटर ले गए। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुनील वर्मा भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर के अनुसार शुरुआती पूछताछ में खुद युवक कुछ नहीं बता पाया और न मां द्वारा कोई रंजिश बताई गई है। युवक के अधिक रक्त बहने के कारण ऑपरेशन होना बताया गया है। अब इलाज के बाद ही कोई जांच बढ़ सकेगी। वहीं सेंटर प्वाइंट चौराहे के सीसीटीवी से भी कोई तथ्य निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed