फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   son killed mother for money police exposed

अलीगढ़: सगे बेटा ने ही की थी मां की हत्या, खर्चे को नहीं थे पैसे, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 21 Feb 2021 03:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 21 Feb 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
son killed mother for money police exposed
मृतक का सगा बेटा योगेश। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र इलाके के सरोज नगर में बीते 19 फरवरी को दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट और हत्या के मामले को पुलिस ने दूसरे दिन ही खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक महिला का सगा बेटा योगेश उर्फ़ राजा ही है। 
विज्ञापन


योगेश द्वारा की गई अपनी प्रेमिका से कथित शादी की वजह से परिवार के लोग उसे पैसे नहीं देते थे। घर से भी अलग कर दिया था। नाराज योगेश ने घर में घुसकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के करीब एक करोड़ रुपये के हीरे और सोने-चांदी के जेवरात के दो बैग बरामद किए हैं। एक लाख रुपये की नकद धनराशि भी बरामद की है। घटना में प्रयुक्त 2 मोटर साइकिल व घटना में प्रयुक्त तिजोरी काटने वाला ग्राइंडर भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सगा बेटा योगेश ने ही साथियों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की है। योगेश ने पूछताछ में बताया कि घर में जाकर मां को आवाज़ दी थी, जिसके बाद मां ने योगेश की आवाज़ सुनकर दरवाज़ा खोल दिया था। दरवाजा खुलते ही योगेश अपने साथी तनुज के साथ घर में प्रवेश कर गया। मां का गला दबाकर हत्या कर शव को बाथरूम में बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश ने बताया कि उसको माता और पिता खर्चे के पैसे नहीं देते थे, कई बार उनसे कहा लेकिन वह सुनवाई नहीं करते थे। खर्चे के लिए उसके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उसने इस लूट व हत्या की घटना को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी मृतक का बेटा, उसका दोस्त, पत्नी और दोस्त की प्रेमिका को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये के ज़ेवरात और एक लाख रुपये की नगदी बरामद की गई है। पुलिस कार्रवाई करते हुए चार लोगों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed