फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son caught in mobile robbery, mother death in shock

मोबाइल लूट में पकड़ा गया बेटा, सदमे में मां की मौत

Mon, 22 Feb 2021 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Son caught in mobile robbery, mother death in shock
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के नगला मंदिर इलाके में शनिवार शाम एक युवती से मोबाइल लूट के दौरान पकड़े गए लुटेरे की मां की सदमे में मौत हो गई। इलाके के कुछ नेताओं ने रविवार को मामले को तूल दे दिया। पुलिस थाने पहुंचकर हंगामा किया। जैसे-तैसे पुलिस ने लोगों को समझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

वाकया शनिवार रात नगर मंदिर, सासनी गेट इलाके का है। यहां से एक युवती फोन पर बात करते हुए गुजर रही थी। तभी पीछे से आए एक बाइक सवार दो युवकों ने उससे मोबइल लूट लिया। युवती ने शोर मचा दिया। राहगीरों ने लुटेरों का पीछा शुरू किया तो उनमें से एक को दबोच लिया। दूसरा भाग गया। पकड़े गए लुटेरे की पहचान अरबाज पुत्र गुड्डू के तौर पर हुई। भीड़ ने उसकी पिटाई लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। सासनी गेट थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दबिश देकर घर से उसका साथी भी दबोच लिया। इस पर परिवार वालों को अरबाज को लूट में पकड़े जाने की जानकारी हुई। इस सदमे में उसकी मां 45 वर्षीय गोलू बेगम की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ले के लोगों और कुछ क्षेत्रीय लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि गोलू बेगम सासनी गेट थाने पहुंची थीं। वहां उनको न तो बेटे से मिलने दिया और न ही मामले की जानकारी दी। फटकार लगाते हुए थाने से भगा दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। सीओ प्रथम प्रशांत कुमार ने बताया कि कुछ क्षेत्रीय नेताओं ने बेवजह मामले को तूल दिया। न तो आरोपी की मां थाने पर पहुंची और न ही पुलिस उनके घर पर दबिश को पहुंची। गोलू बेगम की तबियत बेटे पर लूट का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर बिगड़ी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed