{"_id":"69cee0e0846a6393c90d19ce","slug":"somewhere-a-flower-bungalow-was-decorated-and-somewhere-the-splendor-of-fifty-six-offerings-was-scattered-aligarh-news-c-2-gur1004-943564-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कहीं फूलबंगला सजा तो कहीं छप्पन भोग की बिखरी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कहीं फूलबंगला सजा तो कहीं छप्पन भोग की बिखरी छटा
Fri, 03 Apr 2026 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
अचलताल स्थित गिलहराज मंदिर में हनुमान जी की महाआरती में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : samvad
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को शहर हनुमान की भक्ति में रंगा नजर आया। जगह-जगह सुंदरकांड के पाठ हुए। फूलबंगला सजाए गए और छप्पन भोग लगाए गए। शोभायात्राएं निकाली गईं। भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
ताला नगरी स्थित श्री बालाजी मंदिर में मंदिर पुजारी कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, हवन यज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ। रावण टीला स्थित चेतन आश्रम में सुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ।
आश्रम की संचालिका साध्वी पुनीता चेतन ने कहा कि हनुमान जी का नाम लेने मात्र से ही संकट कट जाता है। कार्यक्रम अध्यक्ष मानव महाजन, यजमान दिनेश चंद्र गुप्ता, किरन सिंह, पूनम रुहेला, संतोषी देवी, भूरी देवी, मीना वर्मा, सीमा गुप्ता, नीरज अग्रवाल, मुस्कान, प्रज्ञा आदि शामिल हुए। आगरा रोड स्थित कृष्णा विला कॉलोनी में स्फटिकेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन किया गया। अनुप्रिया गुप्ता, अलका गुप्ता, रेनू निश्चल, पूजा माहेश्वरी, रुचि माहेश्वरी, शिखा अग्रवाल, यामिनी गुप्ता आदि थीं।
विज्ञापन
अचलताल स्थित श्री गिलहराजजी हनुमान मंदिर में महंत योगी कौशलनाथ के नेतृत्व में फूलबंगला सजाया गया और छप्पन भोग लगाया गया। महाआरती की गई। तालानगरी स्थित रॉयल होम्स के श्री पंडाखोर बालाजी मंदिर में मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस एवं हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां आचार्य मुकेश गौड़, नरेंद्र सिंह चौहान, मंदिर अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, इंदु यादव, वीरेंद्र धूसिया, अरविंद तिवारी आदि थे।
सराय हकीम में स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर कुआं वाला श्री गुप्तेश्वर महादेव धाम में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। यहां आचार्य पंडित करन भारद्वाज, प्रमोद भारद्वाज, गुड्डी, शोभा, प्रीति, शिखा आदि थे। बालाजी महाराज मंदिर रफातगंज में सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। यहां महंत राजेंद्र बालाजी भगत, संरक्षक, किशोर वार्ष्णेय, विष्णुकांत आदि थे।
गोविंद नगर के लाल मंदिर में बजरंग सेना द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आरती में माधव ठाकुर, अमित पंडित, तुषार, दीपक आदि थे। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर रघुवीरपुरी में सालासर बालाजी के रूप में पूजन किया गया।
पंडित मेघ श्याम, बृजमोहन, अध्यक्ष सतीश गौड़, उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता आदि थे। स्वर्ण जयंती नगर स्थित शिवधाम में संजय शर्मा, रागिनी शर्मा के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव से मनाया। प्राचीन सिद्धपीठ में श्री गणेश मंदिर अचलताल पर महंत विजयनाथ व सुमन शास्त्री के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
मंगलेश्वर महादेव मंदिर से निकली शोभायात्रा : मंगलेश्वर महादेव मंदिर सुदामापुरी से हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। सुबह हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ हुआ। शाम को मंदिर से हनुमान बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पंजाब से आए सिख भाइयों का विशेष डोला सबके आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन में पंडित अमित कुमार भारद्वाज, देवेंद्र उपाध्याय, निखिल गुप्ता, काकू मंगलेश्वर, केशव मंगलेश्वर, हर्षित अग्रवाल, छोटू तांडव बाबा, अभिषेक आदि शामिल थे।